2 घंटे 25 मिनट की वॉर ड्रामा फिल्म, जिसकी रिलीज से पहले ही हो गई दो दिग्गजों की मौत, OTT पर आते ही बनी नंबर 1

Ikkis Streaming On OTT platform: दो महीने पर थिएटर में रिलीज हुई वॉर ड्रामा फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. मूवी थिएटर में तो फ्लॉप थी मगर ओटीटी पर आते ही नंबर वन बन गई है.

Ikkis Streaming On OTT platform Prime video

2 घंटे 25 मिनट की वॉर ड्रामा फिल्म, OTT पर आते ही बनी नंबर 1 (Photo- youtube)

ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्मों के लिए फायदे का सौदा बन गया है. ओटीटी को इससे मतलब नहीं कि फिल्म थिएटर में हिट थी या फ्लॉप. इसके अपने दर्शक हैं, जो फ्लॉप को भी हिट बना देते हैं. ऐसे में दो महीने बाद ओटीटी पर एक नई फिल्म रिलीज हुई है, जो कि वॉर ड्रामा मूवी है. मूवी बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुई थी लेकिन अब ओटीटी पर आते ही ये टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन बन गई है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसमें 21 साल के ऐसे जाबांज सिपाही की कहानी को दिखाया गया है, जिसने देश के लिए छोटी उम्र में जान कुर्बान कर दी. उसे ऑर्डर था लड़ाई से पीछे हटने का लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी. भारत देश की मिट्टी कुछ ऐसे नौजवान पैदा हुए, जिन्होंने देश के लिए अपनी जवानी कुर्बानी कर दी. फिर चाहे वो बात शहीद भगत सिंह की हो या फिर चाहे वो कैप्टन विक्रम बत्रा की हो. इसी में से एक वो 21 साल का भी नौजवान था, जिस पर फिल्म बनी और थिएटर में फ्लॉप हुई.

विज्ञापन

ओटीटी पर नंबर वन बनी ‘इक्कीस’

ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘इक्कीस’ है, जो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर आधारित है. उन्होंने महज 21 साल की उम्र में भापत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में हिस्सा लिया था और दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे. इस मूवी को 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन ‘धुरंधर’ के आगे ये चल नहीं पाई. लेकिन अब ओटीटी पर आई तो नंबर वन बन गई. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है, जो टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई है.

विज्ञापन

रिलीज से पहले दो दिग्गजों की हुई मौत

फिल्म ‘इक्कीस’ को भले ही 1 जनवरी को रिलीज किया गया था और इसके दो महीने बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर. मगर आपको बता दें कि इस फिल्म में दो दिग्गजों सितारों ने भी काम किया था, जो इसकी रिलीज से पहले ही दुनिया से चल बसे. इसमें एक धर्मेंद्र और दूसरे असरानी थे. फिल्म में धर्मेंद्र ने अरुण खेत्रपाल बने अगस्त्य नंदा के पिता का रोल प्ले किया है. वहीं, असरानी ने कैमियो रोल निभाया है. दोनों ही सितारों की मौत फिल्म की रिलीज से पहले ही हो गई थी, जिसकी वजह से वो इसे देख नहीं पाए.

विज्ञापन

‘इक्कीस’ की स्टार कास्ट

बहरहाल, अगर फिल्म ‘इक्कीस’ की स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें अग्स्त्य नंदा लीड रोल में हैं. वो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल बने हैं. वहीं, अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी अहम रोल में हैं. फिल्म में जयदीप अहलावत, जितेंद्र सिंह, सुहासिनी मुले, सिकंदर खेर, राहुल देव और विवान शाह जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं.

‘इक्कीस’ की कमाई

इसके साथ ही अगर फिल्म ‘इक्कीस’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो इसे पहले 25 दिसंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन ‘धुरंधर’ की रफ्तार को देखते हुए इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन करके 1 जनवरी, 2026 कर दिया गया था. इसकी वजह से फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड महज 36 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था. जबकि इसका बजट 60 करोड़ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ