Hunkkaar- The Roar Trailer Release: अभिनेत्री अनीत पड्डा ने ‘सैयारा’ फिल्म के वक्त खूब लाइमलाइट चुराई थी. फिल्म के रिलीज होने के बाद हर तरफ उनकी चर्चा सुनने को मिली थी. इस बीच अब अनीत पड्डा की अपकमिंग वेब सीरीज ‘हुंकार-द रोर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. आइए जानते हैं कि अनीत की इस वेब सीरीज को कब और कहां देख सकते हैं?
कब और कहां देखें?
दरअसल, जियो हॉटस्टार पर मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘हुंकार-द रोर’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है. सीरीज का ट्रेलर आते ही चा गया है. फैंस ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं. मोस्ट अवेटेड अपकमिंग क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘हुंकार’ को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा. अनीत की इस सीरीज को 25 सितंबर से ओटीटी पर देखा जा सकेगा.
अनीत पड्डा का रोल
वहीं, अगर सीरीज के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर में आप देखेंगे कि अनीत साहसी और निर्भीक मीनू के किरदार में हैं. 17 साल की मीनू अपने खिलाफ होने वाले शोषण का विरोध करती है. मीनू बापजी पर शोषण का आरोप लगाती है, जो बेहद प्रभावशाली शख्सियत है और ये मामला पुलिस तक पहुंचता है.
पुलिस अधिकारी के रोल में फातिमा
इस सीरीज में फातिमा सना शेख पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं. केस की पड़ताल करते हुए कई चुनौतियां मीनू (अनीत) के सामने आती हैं. साथ ही अपने भी शक करने लगते हैं. इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे मीनू के आरोपों की जांच होती है, जिसमें कई सनसनीखेज खुलासे होते हैं. साथ ही मुश्किल वक्त में अपने भी मीनू का साथ छोड़ देते हैं.
सच का पता लगाती है फातिमा
भले ही कुछ भी हो, लेकिन मीनू हार नहीं मानती और ऐसे विपरीत हालात में भी साहस का परिचय देती है. साथ ही वो निर्भीक होकर सच बताती है. फातिमा इस सच को साबित करने के लिए सबूत जुटाती हैं. फातिमा की जांच और मानी का साहस क्या मोड़ा लेगा, इसके लिए सीरीज को देखा जा सकता है.
सीरीज के बारे में
इसके अलावा अगर सीरीज की बात करें तो इस सीरीज का निर्देशन करण डी कपाडिया, नित्या मेहरा और हीराज मरफतिया ने किया है. साथ ही इसे बिड़ला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा इस सीरीज की कार्यकारी निर्माता हैं.
सीरीज की कास्ट
अनीत पड्डा की मोस्ट अवेटेड सीरीज में उनके अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं. देखने वाली बात होगी कि रिलीज के बाद सीरीज को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और ये लोगों को पसंद आती है या नहीं, जिसका पता सीरीज की रिलीज के बाद ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- The Vvaan का गाना ‘छठी मैया’ हुआ रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पर फैंस ने बरसाया प्यार
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
22 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 days ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines