Horror Comedy Film: हॉरर फिल्मों का भी अपना अलग ही क्रेज लोगों में देखने को मिलता है. आज हम आपको एक ऐसी ही तगड़ी हॉरर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो इंडिया में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. अब आपको मन में भी ये सवाल होगा कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘द नन 2’
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘द नन 2’ है. साल 2023 की हॉरर फिल्म ‘द नन 2’ हॉलीवुड की सबसे पसंदीदा हॉरर थ्रिलर में से एक है, जिसे इंडिया में भी बहुत प्यार मिल रहा है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट चुकी है. आज के समय की बात करें तो ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच बनी हुई है.
टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल
जी हां, फिल्म ‘द नन 2’ नेटफ्लिक्स की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में है. ये फिल्म इंडिया में इस वक्त खूब देखी जा रही हैं और सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. हालांकि, पहले नंबर पर माधुरी दीक्षित की ‘मां बहन’ मौजूद है, जो एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है. अगर आप भी हॉरर लवर हैं और कुछ तगड़ा देखना चाहते हैं, तो फिल्म ‘द नन 2’ को देख सकते हैं.
‘द नन’ की दूसरी किस्त
फिल्म ‘द नन 2’ की बात करें तो इस फिल्म को हॉलीवुड के फेमस निर्देशक माइकल चाव्स के डायरेक्शन में बनाया गया है. बता दें कि ‘द नन 2’, अंग्रेजी सिनेमा की सबसे पॉपुलर हॉरर थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘द नन’ की दूसरी किस्त है. इस फिल्म में कई ऐसे सीन हैं, जो अकेले देखने में किसी को भी डरा सकते हैं. यही वजह है कि ये हॉरर लवर्स कि पहली पसंद मानी जाती है.
आईएमडीबी रेटिंग
फिल्म ‘द नन 2’ की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग किसी को भी हैरान कर सकती है. जी हां, फिल्म को आईएमडीबी पर सिर्फ 10 में से 5.6 की रेटिंम मिली है, लेकिन फिर भी ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करती है. इसलिए हॉरर लवर्स इसे देखना पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे की वो फिल्म, जो यूट्यूब पर मचा रही धमाल, मिलेगा कॉमेडी का ऐसा डोज हंसते-हंसते दुखने लगेगा पेट
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 days ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines