Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ओटीटी पर आ गई है. फैंस को इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था. इस बीच अब हर्षवर्धन राणे फिल्म का प्रमोशन करने आए, लेकिन इस दौरान एक्टर को देखकर फैंस बेकाबू हो गए और इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया.
हर्षवर्धन राणे को फैंस ने घेरा
सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन राणे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्षवर्धन राणे अपनी कार उतरकर फैंस के पास जाते हैं, लेकिन जैसे ही हर्ष, फैंस के पास जाते हैं, तो फैंस बेकाबू हो जाते हैं और फैंस एक्टर की शर्ट तक खींच देते हैं. हर्षवर्धन का ये वीडियो मुंबई के बांद्रा स्थित बैंडस्टैंड इलाके से सामने आया है, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
क्या बोले यूजर्स?
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि अरे सब उसको खा जाओगे क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा कि अरे अरे ये क्या कर रहे हैं? एक अन्य यूजर ने कहा कि लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए. एक और यूजर ने कहा कि इस तरह से करना गलत है. एक ने कहा कि क्या ही हो रहा है?
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’
इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं. गौरतलब है कि हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लोगों ने बेहद प्यार दिया था और खूब पसंद किया था. अब फैंस इस फिल्म को घर बैठे भी देख सकते हैं. ये फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है.
कई बार सेलेब्स को घेर लेते हैं फैंस
वहीं, अगर हर्षवर्धन राणे की बात करें तो राणे से पहले सामंथा का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था, जिसमें फैंस ने उन्हें घेर लिया था और भीड़ बेकाबू नजर आई थी. इसके पहले निधि अग्रवाल को भी फैंस ने घेर लिया था. कई बार इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें फैंस सेलेब्स को घेर लेते हैं.
यह भी पढ़ें- ईद पर नहीं आएगी Battle Of Galwan, तो फिर कब होगी रिलीज, Salman Khan के बर्थडे पर मेकर्स का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
1 day agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
2 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
3 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
4 days agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच
4 days agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स
4 days agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines