हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 घंटे 38 मिनट की वो फिल्म, जिसने Dhurandhar को भी पछाड़ा, 4 दिन में ही बनी नंबर 1

Netflix Trending Film: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक नई फिल्म ने आते ही पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. इस फिल्म ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को भी पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन
kara. image credit- social media

Netflix Trending Film: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया आता रहता है. नई-नई फिल्मों और सीरीज का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है. इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक नई फिल्म ने बवाल काट दिया है. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म को भी पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में कि ये कौन-सी फिल्म है?

धनुष की फिल्म ‘कारा’

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो फिल्म कोई और नहीं बल्कि धनुष की फिल्म ‘कारा’ है. ये एक तमिल भाषा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म ने आते ही नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है और इसने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2 रॉ और अनदेखा’ को भी पछाड़ दिया है.

9वें नंबर पर फिल्म ‘धुरंधर’

फिल्म ‘कारा’ जहां पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है, तो वहीं फिल्म ‘धुरंधर’ 9वें नंबर पर बैठी है. साथ ही अगर ‘धुरंधर 2 रॉ और अनदेखा’ की बात करें तो ये तीसरे नंबर पर ट्रेंडिंग में है. गौरतलब है कि फिल्म ‘कारा’ को 28 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है और इस फिल्म ने सिर्फ 4 दिन में ही पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

धनुष की ये फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है कि हर कोई इसकी तारीफ करने में लगा हुआ है. इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म की कहानी चोरी पर बेस्ड है. फिल्म का निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है और इसकी स्क्रिप्ट उन्होंने अल्फ्रेड प्रकाश के साथ मिलकर लिखी है.

आईएमडीबी रेटिंग

बता दें कि वेल्स फिल्म इंटरनेशनल और थिंक स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म में धनुष ने लीड रोल अदा किया है. फिल्म में धनुष के अलावा ममिता बैजू, केएस रविकुमार और सूरज वेंजारामूडु सहित कई कलाकार नजर आए हैं. वहीं, अगर इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म को 10 में से 7.3 की रेटिंग मिली है. अगर आपने भी ये फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कौन हैं Callum Turner? जिसके साथ इंटरनेशनल पॉप स्टार Dua Lipa ने रचाई शादी, वेडिंग गाउन छोड़कर पहनी अनोखी ड्रेस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola