Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित का उनके पति युगम के साथ विवाद चल रहा है. सोशल मीडिया पर चंद्रिका ने मिस्ट्रीमैन के साथ ऐसे वीडियो शेयर किए, जिससे लगा कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ तो चल रहा है. हाल ही में चंद्रिका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रिवील किया कि वो मिस्ट्रीमैन के साथ किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली हैं, लेकिन अब वो अपने पति के साथ भी सुलह करना चाहती हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
अफेयर नहीं दोनों में दोस्ती
दरअसल, वड़ा पाव गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में चंद्रिका और मिस्ट्रीमैन यानी सैफी के साथ वर्ल्ड पीस हारमोनी के चेयरमैन मोहम्मद शाकिल भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में शाकिल कहते हैं कि मेरे साथ चंद्रिका और अनस सैफी हैं. लोगों ने इनके बीच में जो गलतफहमी पैदा की है, मैं उनको बताना चाहता हूं कि दोनों अच्छे दोस्त हैं.
चंद्रिका पति से करना चाहती हैं सुलह
उन्होंने आगे कहा कि एक-दूसरे की दोस्ती भी होती है, जो पाक-साफ होती है, जिसको एक दोस्ती के नाते पेश किया जाता है. हालांकि, आजकल के लोग उसे गलत तरीके से लेते हैं. मैं उनको ये बताना चाहता हूं कि ना ये बच्ची ऐसी है और ना ये लड़का ऐसा है. इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं इनके (चंद्रिका) पति से भी बोलना चाहूंगा कि अगर दोनों के बीच में कोई गलतफहमी है, तो बेटा आप आओ, मैं बैठकर आपके बीच में गलतफहमी दूर करवाऊंगा.
घर बसाना चाह रही वड़ा पाव गर्ल
मोहम्मद शाकिल ने आगे कहा कि ये बच्ची ऐसी नहीं है और आप भी मुझे बताएं. मैं आप दोनों के घर पर आ जाऊंगा. आपको अपना परिवार बनाना चाहिए. बच्ची अपना घर बनाना चाहती है, आपके साथ रहना चाहती है, आपके साथ घर बसाना चाहती है, इसलिए आपको इसकी तरफ भी देखना चाहिए.
ना कोई अफेयर, ना शादी
उन्होंने कहा कि ये दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. ये दोनों मिलकर काम करते हैं और उस काम को किसी भी गलत निगाह से मत देखो. उसमें इन दोनों का रिश्ता मत जोड़ो कि इनकी शादी होने वाली है, इनका प्यार चल रहा है, इनका अफेयर चल रहा है. ये कोई भी मत जोड़ो, इनके बीच में कोई ऐसा चक्कर नहीं है.
क्या बोलीं चंद्रिका?
इसके आगे चंद्रिका कहती हैं कि हम क्रिएटर हैं और उस तरह से हमें वो वीडियो बनानी पड़ती हैं. इसलिए जरूरी नहीं कि ये मेरा पति बन गया. हां, कुछ गलतफहमी है और मैं गुस्सा थी. अगर सब बैठकर बात हो जाएगी, हां मैं हर्ट हुई हूं कि मुझे धोखा मिला है. इसका मतलब ये नहीं है कि मैंने किसी ओर की चीजें पकड़ ली है या मैंने धर्म बदल लिया है.
यह भी पढ़ें- प्यार, शादी और धर्म बदलना सिर्फ नाटक, Chandrika Dixit ने पैसों के लिए दांव पर लगाई
संबंधित खबरें
आरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
13 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
14 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 day agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 days agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 days agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines