Chandrika Dixit aka Vada Pav Girl: ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक वड़ा गर्ल को लेकर चर्चा हो रही है. इस बीच अब चंद्रिका का नया पोस्ट और उनके पति युगम का चैलेंज भी लाइमलाइट में आ गया है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला?
तुम खुलकर कहो, मेरे क्या लगते हो- चंद्रिका
दरअसल, इन दिनों चंद्रिका और उनके पति युगम एक-दूसरे पर जमकर पलटवार कर रहे हैं. चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें वो मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आ रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए वड़ा पाव गर्ल ने इसके कैप्शन में लिखा कि भावनाएं विस्तार चाहती हैं, तुम खुलकर कहो, मेरे क्या लगते हो.
ना कोई राम और ना मैं सीता- वड़ा पाव गर्ल
इसके अलावा चंद्रिका ने एक और पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि चलो बात करते हैं किरदार की, ना कोई राम और ना मैं सीता. चंद्रिका ने ये दोनों पोस्ट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं. वहीं, अब चंद्रिका के पति युगम ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मिस्ट्रीमैन को चैलेंज किया है.
युगम ने किया चैलेंज
युगम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि मुझे फर्क नहीं पड़ता और गुस्से वाली इमोजी शेयर की है. इस पोस्ट में युगम ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कह रहे हैं कि ये जो मिस्ट्रीमैन हैं या पती नहीं मिस्त्री आदमी है. क्या कह रहे हो कि तुम्हारे पास मेरे काले करतूतों के बैग भरे पड़े हैं, जा खोल दे.
क्या बोले युगम?
युगम ने आगे कहा कि मेरी जो गलती है, मुझे पता है और मैं उसे मान भी चुका हूं, लेकिन तेरी औकात और असलियत मुझे बहुत अच्छे से पता है, तो जो तेरे पास बैग भरे पड़े है ना, उन बैग को अपने पास रख. अब युगम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने मिस्ट्रीमैन को खुला चैंलेज दे दिया है.
यह भी पढ़ें- Rajkummar Rao का बदला हुलिया, हैरान हुए फैंस, 41 के एक्टर की ये कैसी हालत?
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
15 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines