Netflix Trending Film: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अक्षय खन्ना लंबे समय के बाद एक साथ नजर आए हैं. सनी और अक्षय की फिल्म ‘इक्का’ ने नेटफ्लिक्स पर कमाल कर दिया है और फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई है. यही वजह है कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया, लेकिन ये फिल्म फिर भी लगातार टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.
सनी और अक्षय की फिल्म
फिल्म ‘इक्का’ की बात करें तो ये फिल्म साल 2026 की एक हिंदी लीगल थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसे 10 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है. फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी अहम भूमिकाओं में हैं.
फिल्म की कहानी
इस फिल्म में सनी देओल ने अर्जुन (इक्का) नाम के एक मशहूर और ईमानदार वकील की भूमिका निभाई है, जो अपने करियर में एक भी केस नहीं हारा है. फिल्म में वकील अर्जुन का उसूल है कि वो केवल निर्दोष लोगों का ही केस लड़ता है, लेकिन फिर वो एक ऐसी दुविधा में फंस जाता है कि उसे अपनी बेटी को बचाने के लिए एक रसूखदार व्यक्ति (शौर्यमान गौर, जिसका किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है) का बचाव करने के लिए मजबूर होना पड़ता है.
2 घंटे 20 मिनट की फिल्म
दरअसल, शौर्यमान गौर एक रसूखदार और ताकतवर राजनेता का बिगड़ैल बेटा है, जिस पर एक युवती पर जानलेवा हमला करने और हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप है. 2 घंटे 20 मिनट की ये फिल्म आखिर तक आपको बांधे रखती है और फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आती है. सनी देओल की इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न हैं, जो दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखते हैं.
फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ किया था काम
गौरतलब है कि इस फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना ने बेहद अहम किरदार निभाया है. फिल्म ‘इक्का’ में सनी देओल और अक्षय खन्ना पूरे 29 साल बाद एक साथ नजर आए हैं. जी हां, इससे पहले दोनों ने साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ काम किया था. फिल्म ‘बॉर्डर’ के बाद अब दोनों फिर से साथ नजर आए, तो दोनो की जोड़ी एक बार फिर से छा गई और लोगों को फिल्म पसंद आई. यही वजह है कि फिल्म को ओटीटी पर आए एक महीने से ज्यादा हो गया है और ये अभी भी टॉप 10 में 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
यह भी पढ़ें- Toxic ने एडवांस बुकिंग में किया धमाका, धुरंधर 2, एनिमल और जवान को पछाड़ा, अब किसकी बारी?
संबंधित खबरें
काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
7 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 day ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 day agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
1 day agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
1 day ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
2 days agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 days agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines