Vada Pav Girl: बिग बॉस ओटीटी 3 फेम चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक वड़ा पाव गर्ल की चर्चा हो रही है. चंद्रिका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव है और हर रोज मिस्ट्रीमैन के साथ नया वीडियो शेयर कर रही हैं. इस बीच अब चंद्रिका का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल आई लव यू बोल रही है. अब सवाल ये है कि आखिर चंद्रिका ने ये किसे कहा है? आइए जानते हैं…
चंद्रिका का नया वीडियो
दरअसल, चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल फिर से मिस्ट्रीमैन यानी सैफी के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्रिका, सैफी से कहती हैं कि बोल ना अब, मिस्ट्रीमैन पंजाबी में कहते हैं कि क्या बोलूं? तुम्हें क्या लगता है कि मैं तुम्हें प्यार नहीं करता.
आई लव यू सिकंदर…
सैफी आगे कहते हैं कि बोलो फिर क्या करके दिखाना है, तो चंद्रिका कहती हैं कि प्रपोज करना आता है तुम्हें? इतनी छोटी-सी बात, तो सुन फिर इसके बाद सैफी वीडियो में किसी फिल्म के जैसा डायलॉग बोलते नजर आते हैं. इसके बाद चंद्रिका बहुत खुश होती हैं और कहती हैं कि हाय, आई लव यू सिकंदर. इसके बाद दोनों हग कर लेते हैं.
लाइमलाइट के लिए पूरा ड्रामा
अब वड़ा पाव गर्ल का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. साथ ही वीडियो पर यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि चंद्रिका का बीते कुछ समय से अपने पति के साथ विवाद चल रहा है. हर कोई इस पूरे ड्रामे को पीआर बता रहा है और लोगों का कहना है कि वड़ा पाव गर्ल लाइमलाइट में आने के लिए ये सब कर रही है.
चंद्रिका ही जानती है सच
इतना ही नहीं बल्कि बीते दिन यानी शनिवार को चंद्रिका ने मिस्ट्रीमैन का नाम भी रिवील किया है. सोशल मीडिया पर यही चर्चा है कि आखिर ये पूरा माजरा क्या है? अब सच क्या है ये तो खुद चंद्रिका ही जानती हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली कॉन्सर्ट में क्यों इमोशनल हुए Karan Aujla? स्टेज से वायरल हुआ सिंगर का वीडियो
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
18 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines