Best South Psychological Thriller Film: ओटीटी पर कई फिल्में ऐसी आती हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों का अलग ही रिएक्शन आता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी पर मौजूद है, लेकिन इसे देखने के बाद किसी को भी गुस्सा आ सकता है और ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें साइको पति का फिजिकल-मेंटल टॉर्चर देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?
फिल्म ‘अग्ली स्टोरी’
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘अग्ली स्टोरी’ है. ये फिल्म इन दिनों प्राइम वीडियो पर खूब देखी जा रही है और लोगों को भी खूब पसंद आ रही है. इस फिल्म का पहला हिस्सा इतना दमदार है कि आप अगर आपने इसे देखना शुरू किया, तो बीच में नहीं छोड़ पाएंगे.
बेहतरीन साइको थ्रिलर फिल्म
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक साइको पति अपनी पत्नी को मेंटली टॉर्चर करता है. फिल्म की शुरुआत एक ऐसे सीन से होती है, जो आपको हैरान कर देगा. इस सीन में लीड एक्टर खून से लथपथ नजर आता है और उस पर अपनी ही पत्नी की जान लेने का आरोप होता है. ये फिल्म एक बेहतरीन साइको थ्रिलर है, जिसकी रेटिंग भी कमाल की है.
तगड़ा सस्पेंस
इस पूरी फिल्म में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां दर्शकों को कई बार लग सकता है कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है. मेकर्स ने फिल्म में तगड़ा सस्पेंस दिया है. फिल्म में श्री नंदू (कार्तिक के किरदार में) और अविका गोर (नेहा के किरदार में) के अलावा कई शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.
फिल्म की रेटिंग
अगर आप भी इस तरह की फिल्मों के शौकीन हैं, तो आप इसे देख सकते हैं. इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. फिल्म का आखिरी हिस्सा यानी क्लाइमैक्स तो किसी का भी दिमाग खोल सकता है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 7.6 की रेटिंग मिली है.
यह भी पढ़ें- Aamir Khan से पहले ये एक्टर भी कर चुका है तीसरी शादी, दो बीवियों को दिया तलाक
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
2 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
23 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 day ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 day agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
1 day ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
2 days agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
2 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
3 days agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
3 days agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines