Family Comedy Drama Film: कॉमेडी से भरी फिल्मों का अपना एक अलग ही मजा होता है. कोई भी कॉमेडी फिल्म है, तो उसका असली मजा फैमिली के साथ देखने में ही आता है. इन दिनों यूट्यूब पर एक ऐसी ही फिल्म बवाल काट रही है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में?
फिल्म ‘प्रिया ब्यूटी पार्लर’
हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘प्रिया ब्यूटी पार्लर’ है. ये एक बेहद कमाल की भोजपुरी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी लीड रोल में नजर आ रही हैं. उनके साथ ही फिल्म में आकाश सिंह, दिव्या सिंह, संतोष श्रीवास्तव और रिंकू भारती जैसे शानदार कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से कमाल कर दिया है.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी एक ऐसी बहू की है, जो सजने-संवरने और ब्यूटी पार्लर के काम में माहिर होती है. इतना ही नहीं बल्कि वो अपने इस हुनर के दम पर खुद का बिजनेस भी शुरू करना चाहती है, जिससे वो अपने पैरों पर खड़ी हो सके, लेकिन उसकी सास रूढ़िवादी विचारों की होती है.
कहानी में आया नया मोड़
फिल्म में आप देखेंगे कि उसकी सास अपनी बहू के इस काम के सख्त खिलाफ है और उसे रोकने के लिए हर चाल चलती है. इसी खींचतान के बीच कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आता है, जब उसकी ननद की शादी तय होती है. फिल्म में ननद की शादी की बात शुरू होते ही परिवार में कई नए मोड़ आते हैं, जिससे घर के सभी सदस्यों के बीच इमोशन का एक बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. इस कहानी को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.
2025 से अब तक ट्रेंडिंग में
बता दें कि ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई थी और इसे सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतारा गया था.फिल्म ने आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया और तहलका मचा दिया. फिल्म को देखते ही देखते करोड़ों व्यूज मिल गए. इतना ही नहीं बल्कि ये फिल्म 2025 से लेकर अब तक लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- कौन हैं Pranit More? जो ‘370 रुपये बिरयानी’ विवाद के बाद इंस्टाग्राम से हुए गायब
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 days ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines