Babita Singh Reporting Trailer Release: कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी होती हैं, जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच एक और मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. प्राइम वीडियो की अपकमिंग फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर रिलीज आ चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. साथ ही दर्शकों ने इसकी तारीफ भी की है.
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर
फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के ट्रेलर की अगर बात करें तो 2 मिनट 17 सेकंड के ट्रेलर में बेहद कमाल की कहानी दिख रही है. ट्रेलर में फिल्म की कहानी एक छोटे से भारतीय शहर की पृष्ठभूमि पर बनी दिखाई गई है. ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ की कहानी निलंबित पुलिस अधिकारी बबीता की है, जिन्हें प्यार से बेबी कहा जाता है.
ट्रेलर में क्या?
बबीता की बात करें तो वो एक ऐसी पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा दूसरों को खुश रखने और उनकी जरूरतों को खुद से पहले रखने में बिताया है और बचपन के एक दोस्त की हत्या से बेबी पूरी तरह टूट जाती हैं और वो सच की तलाश में रहती है.
कब और कहां होगी स्ट्रीम?
फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ की बात करें तो इसमें निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. बता दें कि ये फिल्म भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी में प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी और इसे 28 अगस्त से स्ट्रीम किया जा सकेगा. इस रोमांचक ड्रामा का निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है.
अमिता व्यास ने लिखी है कहानी
गौरतलब है कि फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ की लेखिका अमिता व्यास हैं. फिल्म का निर्माण फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस ने एक्ट थ्री के साथ मिलकर सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी ने किया है और फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा हैं. अब बस लोगोें को फिल्म की रिलीज का इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
अपराध के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी
फिल्म के बारे में बात करते हुए एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा ने कहा है कि फिल्म की कहानी एक अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन असल में ये एक ऐसी महिला की निजी यात्रा के बारे में है, जिसने हमेशा खुद को दूसरों के हिसाब से ढाला, दूसरों से मंजूरी चाही और अपनी ही जिंदगी में हमेशा पीछे रही. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
यह भी पढ़ें- Salman Khan की नई फिल्म के टाइटल से लेकर रिलीज डेट तक, सामने आई डिटेल्स, जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
2 days agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
3 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
3 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
3 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
5 days ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
6 days ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
6 days ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
6 days agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines