Alia Bhatt Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्मों का फैंस को अलग ही क्रेज रहता है. इन दिनों आलिया की एक फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना जलवा दिखा रही है. आइए जानते हैं कि आलिया की ये कौन-सी फिल्म है, जो ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है?
आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’
दरअसल, बीते दिन यानी 28 अगस्त को आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. फिल्म ओटीटी पर आते ही पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म ने ना सिर्फ टॉप 10 में अपनी जगह बनाई बल्कि पहले नंबर का ताज भी चुरा लिया है. फिल्म को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है.
एक्शन थ्रिलर फिल्म
आलिया की फिल्म ‘अल्फा’ की बात करें तो ये फिल्म साल 2026 में रिलीज हुई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो यशराज फिल्म्स के ‘वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स’ की सातवीं कड़ी है. ये फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान फिल्म है. हालांकि, फिल्म को उम्मीद के हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर रिस्पॉन्स नहीं मिला.
फिल्म की कहानी
साथ ही फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी भारतीय सेना और खुफिया एजेंसी के एक सीक्रेट ‘अल्फा’ प्रोग्राम के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में एक खास सीरम और जेनेटिकली मॉडिफाइड सुपर-सोल्जर्स बनाने के प्रयोग को दिखाया गया है. आलिया भट्ट और शरवरी इस फिल्म में महिला जासूसों की भूमिका में हैं, जो अपने देश और इस खतरनाक प्रोजेक्ट के रहस्यों का सामना करती हैं.
बजट और कलेक्शन
इसी के साथ अगर इस फिल्म के बजट की बात करें तो यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का कुल बजट लगभग 100 से 130 करोड़ रुपये है. वहीं, अगर कलेक्शन की बात करें तो इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 98 से 100 करोड़ के बीच रहा है.
फिल्म की कास्ट
बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अपनी लागत निकालने में असफल रही और इसे फ्लॉप और एवरेज माना गया है. वहीं, अगर इसकी कास्ट की बात करें तो फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन (कैमियो) ने अहम भूमिका निभाई है.
ओटीटी पर कर रही ट्रेंड
अब फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है और ओटीटी पर आते ही ट्रेंड भी कर रही है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म लंबे समय तक टॉप 10 में अपनी जगह बनाकर रखती है या फिर बॉक्स ऑफिस की तरह ओटीटी पर भी इसका जलवा कम समय तक ही देखने को मिलेगा. अब इसका पता आने वाले समय में ही लगेगा. फिलहाल फिल्म नंबर 1 की गद्दी पर राज कर रही है.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस हसीना पर दिल हार बैठे थे Nagarjuna, दोनों ने 10 साल तक किया था डेट!
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 days ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines