Aamir Khan Film: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. हालांकि, अभिनेता की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जो उम्मीद के हिसाब से परफॉर्म नहीं कर पाई. आज हम आपको आमिर खान की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे थिएटर में तो लोगों का कुछ खास प्यार नहीं मिला, लेकिन जब ये फिल्म ओटीटी पर आई तो इसकी खूब तारीफ हुई थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ है. जी हां, फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ आमिर खान की पॉपुलर फिल्मों में से एक है, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक नहीं चली थी और इसका बुरा हाल हो गया था.
कहानी और एक्टिंग की तारीफ
जब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो इसके बाद लाखों दर्शकों ने इसकी कहानी और एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी और इस तरफ फिल्म भले ही थिएटर में लोगों का दिल नहीं जीत पाई, लेकिन ओटीटी पर इसने दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया था. फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह ने अहम किरदार निभाया था.
फिल्म की कहानी
साथ ही अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी लाल सिंह चड्ढा (आमिर खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़े अलग हैं. एक मजबूत मां (मोना सिंह) की परवरिश और अपने बचपन के प्यार रूपा (करीना कपूर) के साथ उनके संबंधों के बीच लाल की मासूमियत देश की कई घटनाओं (जैसे 1984 के सिख दंगे, कारगिल युद्ध) को पार करती है.
आईएमडीबी रेटिंग
इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 5.6 रेटिंग मिली है और अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं, तो इस फिल्म को आप घर बैठे नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं. फिल्म के बजट और कलेक्शन की बात करें तो आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का कुल बजट लगभग 180 करोड़ रुपये से 200 करोड़ रुपये था और इसने दुनियाभर में केवल 129.64 करोड़ रुपये का ही कुल कलेक्शन किया था.
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines