2025 Disaster Film Trending: ओटीटी पर हर हफ्ते कई छोटी-बड़ी फिल्में रिलीज होती रहती हैं. इस बीच हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो साल 2025 में रिलीज हुई ती, लेकिन फ्लॉप हो गई थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर आ गई है और इसने आते ही कमाल कर दिया है. जी हां, फिल्म टिकट खिड़की पर भले ही कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन अब दूसरे नंबर पर ट्रेंड में है. आइए जानते हैं कि यहां हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?
2025 की फिल्म ‘दंदोरा’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 2025 की फिल्म ‘दंदोरा’ है. 2 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म का निर्देशन मुरलीकांत देवसोथ ने किया है और अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और यही वजह है कि ये दूसरे नंबर पर ट्रेंड में है.
थिएटर में हुई फ्लॉप
इस फिल्म में शिवाजी, नंदू विजय कृष्णा और बिंदू मधावी ने बेहद अहम किरदार निभाया है. फिल्म का क्लाइमैक्स बेहद कमाल का है और इमोशनल भी है, जिसे देखने के बाद कोई भी सोच में पड़ सकता है. इस फिल्म को 25 दिसंबर, 2025 को थिएटर में रिलीज किया गया था, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गी थी.
प्राइम वीडियो पर कर सकते हैं स्ट्रीम
फिल्म ‘दंदोरा’ के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तेलुगू ड्रामा एक्शन फिल्म का बजट करीबन 4 करोड़ रुपये का था, लेकिन ये अपना कलेक्शन भी नहीं निकाल पाई थी और 1.0 से 1.5 करोड़ की ही कमाई कर पाई थी और फ्लॉप हो गई थी. अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 14 जनवरी को रिलीज किया गया.
आईएमडीबी रेटिंग
फिल्म सिर्फ चार दिन में ही दूसरे नंबर पर ट्रेंड करने लगी और दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. ये फिल्म अब टॉप 10 ट्रेडिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. इसी के साथ अगर इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 9.1 की रेटिंग मिली है. अगर आपने भी इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है, तो आप इसे घर बैठे देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines