Zee5 Most Watched Movies In India: आज के समय में सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी का बोलबाला है। इसका कारण है कि ओटीटी पर हर तरह का कंटेंट मिल जाता है, फिर चाहे वो रोमांटिक हो या एक्शन-थ्रिलर। ऐसे में घर बैठे सभी अपनी फेवरेट फिल्में और वेब सीरीज को फैमिली के साथ इंजॉय करते हैं। कोई भी मूवी हो वो थिएटर में आने के एक महीने के अंदर या बाद में ओटीटी पर आ ही जाती है। वहीं अब तो आलम ये है कि कई सारी फिल्में सीधे ओटीटी पर ही रिलीज हो रही हैं। जी5 भी ऐसा ही ओटीटी प्लेटफॉर्म है जिस पर शानदार कंटेंट मौजूद है। आज हम आपको उन 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो Zee5 पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं, आइए बिना देर किए लिस्ट देख लेते हैं।
1. Despatch
मनोज बाजपेयी ने तो जैसे ओटीटी पर कब्जा ही कर लिया है। उनकी हर फिल्म और वेब सीरीज ने ऐसा धमाल मचाया है कि लोग उनके जबरे फैन हो गए हैं। इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर एक्टर की डिस्पैज सुपर ट्रेंड कर रही है जिसमें मनोज ने क्राइम रिपोर्टर का रोल प्ले किया है। इस फिल्म को भारत में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।
2. Brother
साउथ फिल्मों का ऑडियंस के ऊपर एक अलग ही क्रेज है। प्रियंका मोहन और जयम रवि की तमिल फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में भी धमाल मचाया लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर तो एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। मूवी ने 29 नवंबर, 2024 को ZEE5 पर दस्तक दी थी।
यह भी पढ़ें: 45 करोड़ की फिल्म ने कमाए सिर्फ 70 हजार, बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर मूवी
3. Vedaa
जॉन अब्राहम और वाघ शरवरी की फिल्म वेदा की कहानी दिल छू लेने वाली है। इसमें जाति पर होने वाले भेदभाव को दिखाया गया है। अगर आप रोमांटिक और हॉरर मूवी देखकर बोर हो गए हो तो वेदा देख सकते हो जो जी5 पर मौजूद है और इसे भारत में बहुत अधिक देखा जा रहा है।
4. Dharmaveer 2
प्रसाद ओक और क्षितिज दाते ने धर्मवीर 2 में लीड रोल प्ले किया है जो एक मराठी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी राजनीति पर आधारित है जिसमें आनंद दिघे की जीवनी को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार है जो देखने में बहुत ही मजा आएगा। आप वीकेंड पर बोर हो रहे हैं तो धर्मवीर 2 को फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
5. Bhaiyya Ji
मनोज बाजपेयी ने तो सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। अब भैया जी को ही देख लीजिए इस फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार है जो हर किसी को पसंद आ रही है।
बेशक फिल्म को रिलीज हुए समय हो गया है, लेकिन आज भी ये जी5 की टॉप 5 मोस्ट वॉच्ड फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan की फिल्म छोड़कर पछताई एक्ट्रेस, करियर के पीक पर क्रिकेटर संग शादी कर छोड़ी इंडस्ट्री
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
45 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines