Gulshan Devaiah In Bad Cop: बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया की नई वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ आज 21 जून को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। इस वेब सीरीज में मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा रहे हैं। इस सीरीज में पुलिस वाले बनकर गुलशन देवैया ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि किरदार कोई भी हो उनमें ढलना उन्हें बखूबी आता है। इस सीरीज में उन्होंने डबल रोल किया है। वहीं उनके किरदार के नाम करण और अर्जुन हैं। बता दें कि इससे पहले अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘दहाड़’ में उन्होंने पुलिस की भूमिका निभाई थी। उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था।
मंझे हुए कलाकार हैं गुलशन देवैया
बेंगलुरु में जन्मे गुलशन देवैया बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘दैट गर्ल इन येलो बूट’ से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन दिखाई दी थीं। फिल्म तो ज्यादा हिट नहीं रही लेकिन गुलशन की गाड़ी चल पड़ी। इसके बाद उन्होंने दम मारो दम, हंटर, कमांडो 3, गन्स एंड गुलाब्स और दहाड़ जैसी कई फिल्मों और सीरीज में अपनी पहचान बनाई। आज हम आपको गुलशन देवैया के 7 किरदारों से आपको रूबरू कराएंगे जिन्होंने काफी चर्चा बटोरी है।
शैतान
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘शैतान’ अदनान पात्रावाला की हत्या पर बेस्ड है, जिसमें गुलशन देवैया ने शानदार एक्टिंग से लाइमलाइट लूट ली थी। फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। ‘शैतान’ को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
बधाई दो
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘बधाई दो’ समलैंगिक रिश्तों पर बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म में गुलशन देवैया ने पुलिस अधिकारी के प्रेमी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
मर्द को दर्द नहीं होता
गुलशन देवैया की बेहतरीन फिल्मों में ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ भी शामिल है। इस फिल्म में उन्होंने ऐसे लड़के का रोल किया था, जो एनाल्जेसिया का शिकार होता है। इस बीमारी में इंसान को दर्द महसूस नहीं होता। ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें: Munjya की दहशत से कम नहीं OTT की सुपरनेचुरैल हॉरर फिल्में, अभी करें बिंज वॉच
दहाड़
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘दहाड़’ में सोनाक्षी सिन्हा का दबंग अवतार देखने को मिला। वहीं पुलिस अफसर के किरदार में गुलशन देवैया ने शानदार किरदार निभाया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो गुलशन देवैया का भले ही फिल्मों और सीरीज में साइड किरदार देखने को मिला हो लेकिन अपने किरदार से उन्होंने हर बार दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी है।
हंटर
कॉमेडी फिल्म ‘हंटर’ में आपको गुलशन देवैया का अलग ही किरदार देखने को मिलेगा। फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की रही है। इस फिल्म में उन्होंने सेक्स एडिक्ट का किरदार प्ले किया है। फिल्म प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा पर मौजूद है।
गन्स एंड गुलाब्स
नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म ‘गन्स एंड गुलाब्स’ में गुलशन देवैया का शानदार अभिनय देखा गया है। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, दुलकर सलमान और आदर्श गौरव भी नजर आए हैं।
ए डेथ इन द गंज
विक्रांत मैसी, तिलोत्तमा शोम, कल्कि कोचलिन और ओम पुरी स्टारर फिल्म ‘ए डेथ इन द गंज’ में गुलशन देवैया ने अपनी एक्टिंग से अलग ही छाप छोड़ी है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines