हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

OTT के दौर में कितना बदला है सिनेमा की तरफ नजर और नजरिया?

कोरोना महामारी का दौर जब आया था उसके बाद से ही ओटीटी का बोल- बाला चल पड़ा था। तब से अब तक ओटीटी के चलते सिनेमा में कई बदलाव आए हैं और लोगों का इसे देखने का नजरिया बदल गया है। अब लोग फिल्मों को ओटीटी पर देखना ज्यादा पसंद करते हैं।

विज्ञापन
OTT (1)

साल 2020 में जब कोविड आया था, उस समय सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था और फिल्मों की शूटिंग वगैरह सबकुछ बंद ही थी। उस दौरा में लोगों के पास मनोरंजन के केवल दो ही साधन थे और वो थे सोशल मीडिया और ओटीटी। सोशल मीडिया अपनी जगह पर है और ओटीटी के चलते अब कई बदलाव सिनेमा में देखने को मिल रहे हैं। आइये बताते हैं कैसे…

सिनेमा का काल

सिनेमा या कि फिल्में, दशकों से लोग मनोरंजन के लिए देखते आए हैं। हर दशक के साथ सिनेमा का रूप बदलता गया। हम रील से कैसे कैसेट और कार्ड में तब्दील हो गए पता ही नहीं चला। पहले के समय में किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले उसका बहुत क्रेज हुआ करता था। लोग रिलीज के दिन घंटों पहले से लाइन में लगकर टिकट खरीदते थे और फिल्में देखा करते थे। लेकिन वक्त के साथ अब सिनेमा का क्रेज थोड़ा सा कम होता जा रहा है। ऐसा ओटीटी की वजह से, क्योंकि पहले के समय में अगर आपके कोई फिल्म थिएटर में नहीं देखी तो उसे दोबारा देखने का मौका उसके टीवी प्रीमियर पर हीमिलता था। लेकिन आज समय बदल गया है।

OTT की धूम

वक्त के साथ- साथ अब लोगों के बीच ओटीटी की धूम मच चुकी है। जो फिल्में सिनेमाघरों में हम नहीं देख पाते थे वो अब ओटीटी पर आसानी से देख सकते हैं। ना केवल हालिया रिलीज हुई फिल्में, बल्कि कई पुरानी फिल्में भी आसानी से देख लेते हैं। ऐसे में ओटीटी ने सिनेमा के क्रेज को थोड़ा कम तो कर दिया है। इसके अलावा ओटीटी का कंटेंट यदि हम देखें तो वो कई फिल्मों से बेहतर नजर आता है।

एक्टर्स के लिए मौका

ओटीटी ने कई ऐसे एक्टर्स के लिए भी मौके तलाशे हैं जिन्हें काम मिलने में मशक्कत लग रही थी। या यूं कहें कि ओटीटी की वजह से ही हम जयदीप अहलावत, जीतू भैया, विजय वर्मा जैसे एक्टर्स के टैलेंट को देख पाए हैं। ओटीटी को टैलेंट का खज़ाना कहा जाए तो वो भी गलत नहीं होगा। ओटीटी की बदौलत ही टीवी के ऐसे स्टार्स जिन्हें बॉलीवुड में मौका नहीं मिला अपना हुनर जनता को दिखा पा रहे हैं। इतना ही नहीं अबतो कई बड़े सेलेब्स भी या स्टारकिड्स भी ओटीटी पर ही डेब्यू कर रहे हैं।

डिफरेंट कंटेंट

ओटीटी पर लोगों को कुछ अलग सा देखने को मिल रहा है यानी कि ऐसा कंटेंट जो फिल्मों में या सिनेमाघरों में देखने को नहीं मल सकता। या शायद फिल्मों में हम उन्हें देखना पसंद भी ना करें। 9 या 10 एपिसोड्स की वेब सीरीज़ इतना कुछ बता जाती है जो हम तीन घंटे की फिल्म में केवल सोचते ही रह जाते हैं। ऐसे में ओटीटी को लेकर लोगों का नजरिया बदला है।

हालांकि हम ये नहीं कह रहे हैं कि इसके चलते सिनेमा का क्रेज पूरी तरह खत्म हो गया है, सिनेमा का क्रेज है और हमेशा रहेगा। लेकिन ओटीटी ने दर्शकों की भीड़ को थोड़ा कम कर दिया है। सिनेमाघर तक दर्शकों की भीड़ को पहुंचाने वाले सितारों में केवल सलमान, शाहरुख, आमिर जैसे टॉप स्टार्स ही बचे हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें