OTT Upcoming Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर नई फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार आने वाली है। नवंबर के आखिरी हफ्ते में कई बड़ी फिल्मों को रिलीज किया जा रहा है। इसके अलावा वेब सीरीज भी रिलीज हो रही हैं। इस तरह से आप नवंबर के आखिरी दिनों में मनोरंजन की भरपूर डोज ले सकते हैं। तो देर किस बात की है, आइए एक नजर डाल लेते हैं इस आखिरी हफ्ते में रिलीज हो रही लिस्ट पर…
डाइवोर्स के लिए कुछ भी करेगा
नवंबर के आखिरी हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर पर वेब सीरीज ‘डाइवोर्स के लिए कुछ भी करेगा’ रिलीज होने जा रही है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है, जिसमें अबीगैल पांडे और ऋषभ चड्ढा लीड रोल में दिखाई देंगे। इस सीरीज को 29 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।
सिकंदर का मुकद्दर
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और जिमि शेरगिल स्टारर वेब सीरीज ‘सिकंदर का मुकद्दर’ काफी वक्त से चर्चा में थी। अब 29 नवंबर को यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सीरीज में अविनाश तिवारी और दिव्या दत्ता भी अहम किरदार में हैं।
यह भी पढ़ें: Release 2025: अगले साल त्योहारों पर रिलीज होंगी ये 8 फिल्में, वीकेंड होगा मजेदार
पैराशूट
अगर आपको साउथ की वेब सीरीज देखना पसंद है तो तमिल वेब सीरीज ‘पैराशूट’ देखने के लिए तैयार रहें। इस सीरीज में कृष्णा, किशोर कानी और काली वेंकट समेत स्टार्स नजी आएंगे। वहीं सीरीज को 29 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है।
लकी बसखर
साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान की तेलुगु फिल्म ‘लकी बसखर’ पिछले महीने ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। अब मेकर्स इस फिल्म को 28 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने जा रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
ब्लडी बेगर
एक और तमिल फिल्म ‘बल्डी बेगर’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 29 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म में कविन, अनारकली नजर, मेरिल फिलिप, सुनील सुखदा और सलीमा मुख्य किरदार में हैं।
धूता
साउथ एक्टर नागा चैतन्य एक तरफ अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘धूता’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
3 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
5 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
7 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
9 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
9 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines