OTT Upcoming Release: अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ नए कंटेंट की तलाश कर रहे हैं, तो ये और आने वाला सप्ताह आपके लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस हफ्ते न सिर्फ वेब सीरीज स्ट्रीम होंगी बल्कि फिल्में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही हैं। अगर आपने इन फिल्मों को सिनेमाघरों में न देखने की भूल कर दी है तो आपके लिए ये फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। वहीं कुछ वेब सीरीज जिनकी रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वो भी रिलीज होने की कगार पर हैं। तो देर किस बात की? फटाफट जान लेते हैं कि इस हफ्ते और अगले हफ्ते आपको क्या कुछ नया कंटेंट देखने को मिलने वाला है?
Atlas
अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं और साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर जैसी फिल्में देखने की तलाश में रहते हैं तो बिल्कुल देर मत कीजिए क्योंकि हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज की फिल्म ‘एटलस’ आज 24 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। इस फिल्म को ब्रेड पेटन ने डायरेक्ट किया है, जिसमें जेनिफर के अलावा सिमू लियू, अब्राहम पॉपुला, ग्रेगोरी जेम्स कोहन और स्टर्लिंग के. ब्राउन जैसे पॉपुलर स्टार देखने को मिलेंगे।
Panchayat – Season 3
जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव जैसे कलाकारों से सजी पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के दो पार्ट आ चुके हैं, अब इसका तीसरा मच अवेटेड पार्ट रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘पंचायत 3’ 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रहा है। पिछले हफ्ते इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था।
Swatantra Veer Savarkar
रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की सत्य घटना से प्रेरित फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी पर आधारित है। ये फिल्म रणदीप हुडा द्वारा निर्देशित और सह-निर्मित भी है। अगर आपने ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ सिनेमाघरों में नहीं देखी है तो 28 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।
Illegal 3
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा की वेब सीरीज ‘इल्लीगल’ के दो पार्ट आ चुके हैं, अब इसके तीसरे पार्ट का प्रीमियर 29 मई को जियो सिनेमा पर होने वाला है। इस सीरीज की कहानी कानूनी दांव पेच और निजी जिंदगी में मिलने वाले तानों से बुनी हुई है। पहले दो सीजन हिट हुए थे, अब तीसरा सीजन आ रहा है। ‘इल्लीगल 3’ में नेहा शर्मा के अलावा पीयूष मिश्रा, सत्यदीप मिश्रा, नील भूपालम और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार हैं।
Rathnam
साउथ एक्टर विशाल के फैंस को उनकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘रत्नम’ का इंतजार काफी समय से था। अब ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। हालांकि फिल्म को अभी तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में हिंदी भाषा के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते तक शायद ‘रत्नम’ हिंदी भाषा के साथ रिलीज हो जाए। बता दें कि विशाल स्टारर इस फिल्म के डायरेक्टर हरि हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
यह भी पढ़ें: Anushka Shetty बनेंगी अमीर घराने की बहू? कन्नड़ प्रोड्यूसर संग सगाई की खबरें कितनी सच?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines