OTT Upcoming Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। यही वजह है कि दर्शक डिज्नी प्लस हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नए कंटेंट की तलाश में रहते हैं। अगर आप पुरानी रिलीज फिल्में और सीरीज को देख चुके हैं और अब कुछ नए कंटेंट की तलाश में हैं, तो आपको इंतजार करने की बिलकुल जरूरत नहीं है। दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जुलाई के तीसरे हफ्ते में एक्शन और क्राइम से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम हैं आइए जानते हैं…
आदुजीविथम – द गोट लाइफ
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में विलेन का रोल निभाकर फैंस का दिल जीतने वाले साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘आदुजीविथम – द गोट लाइफ’ है। सच्ची घटना पर आधारित नोवल बेस्ड यह फिल्म 19 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर
एक्टर मानव कौल कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। अब उनकी नई वेब सीरीज ‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’ रिलीज होने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि ये सीरीज ऐसे शख्स पर आधारित है, जो सीए तो है लेकिन उसे कुछ ऐसे काम करने पड़ते हैं जो उसकी मर्जी के खिलाफ हैं। यह सीरीज 18 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT से बाहर आते ही चंद्रिका दीक्षित अपने बयान से पलटीं, विशाल-साईं के लिए कही ये बात
स्वीट होम सीजन 3
सॉन्ग कांग, ली सी यंग और ली जिन वूक स्टारर वेब सीरीज ‘स्वीट होम सीजन 3’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 19 जुलाई को दस्तक देने जा रही है। अगर आपको इस के पिछले दोनों सीजन देखें हैं तो आपको तीसरा सीजन बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।
हरोम हारा
सुधीर बाबू, सुनील और मालविका शर्मा स्टारर फिल्म ‘हरोम हारा’ ऐसे शख्स की कहानी को दिखाता है, जो अवैध हथियारों के काम में लग जाता है। इसके बाद वो गैंगस्टर बन जाता है। अब यह फिल्म 18 जुलाई को ईटीवी विन पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
कुंग फू पांडा 4
अगर आप फैमिली पर्सन हैं और अपने बच्चों के लिए कुछ नए कंटेंट की तलाश में हैं, तो ‘कुंग फू पांडा 4’ को बिल्कुल मिस न करें। ये कॉमेडी फिल्म 15 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हो चुकी है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
9 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
11 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
12 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
13 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
15 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines