OTT पर मिलेगी Entertainment की फुल डोज, फटाफट देखें कौन-कौन सी फिल्में हो रहीं रिलीज

OTT Upcoming Release: इस हफ्ते OTT पर आपको एक्शन, रोमांस और कॉमेडी की डोज मिलने वाली है। अगर आप भी कुछ अच्छे कंटेंट की तलाश में हैं तो आपको बता दें कि इस पूरे हफ्ते OTT पर आपको काफी कुछ दिलचस्प कंटेंट देखने को मिलेगा। आइए पूरी लिस्ट पर डालते हैं एक नजर।

OTT Upcoming Release

OTT Upcoming Release

विज्ञापन

आजकल सिनेमाघरों से ज्यादा क्रेज OTT प्लेटफॉर्म का है। यहां हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। जिन लोगों को फिल्मों का शौक होता है, वो भी यही खंगालते रहते हैं कि इस हफ्ते OTT पर क्या कुछ नया रिलीज होने वाला है। अगर आप भी यही जानना चाहते हैं तो हम आपको लिए इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई नई फिल्में और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।

Crakk

अगर आपको एक्शन फिल्में देखने का शौक है तो तैयार हो जाइए क्योंकि अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘क्रैक’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को आप 26 अप्रैल से देख सकते हैं। ‘क्रैक’ की कहानी की बात करें तो फिल्म में विद्युत जामवाल अपने खोए हुए भाई को ढूंढ रहे हैं।

विज्ञापन

Vash

अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ गुजराती फिल्म ‘वश’ की हिंदी रीमेक है। अगर आपको भी ‘वश’ देखनी है तो इसे आप Shemaroo पर 26 अप्रैल से देख सकते हैं। फिल्म में जानकी बोडीवाला हैं, जिन्होंने ‘शैतान’ में अजय देवगन की बेटी का रोल प्ले किया था।

Ranneeti: Balakot & Beyond

जिमी शेरगिल एक बार फिर वेब सीरीज से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी वेब सीरीज ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसे 25 अप्रैल से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज में आशीष विद्यार्थी और लारा दत्ता भी मुख्य भूमिका में हैं।

Dil Dosti Dilemma

सोशल मीडिया स्टार अनुष्का सेन, कुश जोटवानी, तन्वी आजमी और शिशिर शर्मा स्टारर ‘दिल दोस्ती डिलेमा’ 25 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस बेव सीरीज का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही सामने आया था जिसे काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन

Bhimaa

ओटीटी की लिस्ट में साउथ फिल्म ‘भीमा’ का नाम भी शामिल है। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। बता दें कि इस फिल्म की कहानी एक जासूस पर बेस्ड है, जो एक मंदिर में होने वाली रहस्यमयी घटनाओं के बारे में पता लगाता है।

विज्ञापन

Tillu Square

सिद्धू जोनलगड्डा और अनुपमा परमेश्वरन स्टारर फिल्म ‘टिल्लू स्क्वायर’ का निर्देशन मलिक राम ने किया है। यह फिल्म 26 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Briganti

‘ब्रिगांती’ एक इटैलियन टीवी सीरीज है, जिसका इंग्लिश टाइटल Brigands: The Quest for Gold है। इस सीरीज की कहानी 19वीं सदी के बीच की है, जब एक औरत कुछ परिस्थितियों में घिरकर लुटेरों का शिकार बन जाती है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ