एक्शन-थ्रिलर और रोमांस से भरपूर 5 वेब सीरीज OTT पर ट्रेंडिंग, परिवार संग लें मनोरंजन का मजा

OTT Trending Web Series

OTT Trending Web Series

विज्ञापन

OTT Trending Web Series: इन दिनों लोग सिनेमा हॉल से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। दर्शकों के बीच ओटीटी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग पुरानी हो या फिर नई हर फिल्म को ओटीटी पर देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

अगर आप भी अपने इस वीकेंड को शानदार बनाना चाहते हैं तो ओटीटी पर मौजूद इन फिल्मों को जरूर देखें। इसमें आपको मनोरंजन के साथ रोमांस, थ्रिलर और एक्शन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। यहां देखें लिस्ट…

विज्ञापन

OTT पर ट्रेंडिंग हैं ये सीरीज

बंबई मेरी जान

अगर आप मुंबई से जुड़ी दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं तो आपके लिए फिल्म ‘बंबई मेरी जान’ बेस्ट हो सकती है, जो नेटफ्लिक्स पर 14 सितंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन शुजान सौदागर ने किया है। बता दें कि ये फिल्म डॉन दाऊद इब्राहिम की जिंदगी पर बनाई गई है।

काला

15 सितंबर को रिलीज हुई सीरीज ‘काला’ लगातार खबरों में बनी हुई है। इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्लस पर रिलीज किया गया है, जो एक्शन, क्राइम और ड्रामा से भरपूर है।

विज्ञापन

सेक्स एजुकेशन

नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित सीरीज ‘सेक्स एजुकेशन’ का नया सीजन रिलीज को तैयार है, ये 21 सितंबर को स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं।

लव एट फर्स्ट साइट

अगर आप रोमांटिक फिल्म देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए ‘लव एट फर्स्ट साइट’ बेस्ट हो सकती है। जिन्हें पहली ही नजर में प्यार हो जाता है।

विज्ञापन

साइलेंस

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘साइलेंस’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें इसमें मनोज एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं, जो जस्टिस की बेटी के मर्डर केस को शानदार तरीके से हैंडिल करता है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ