OTT Trending Film: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद भी हिट होती हैं. ओटीटी पर इन फिल्मों का भरपूर जलवा देखने को मिलता है. थिएटर्स में सुपरहिट होने के बाद ये फिल्में ओटीटी पर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाती हैं और लंबे समय तक टिकती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे ओटीटी पर रिलीज हुए 40 दिन से भी ज्यादा का समय हो गया है.
2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ है. इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज हुए 41 दिन हो गए हैं और ये अभी भी टॉप 10 में शामिल है. फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 12 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. थिएटर्स के बाद इसे ओटीटी पर भी लोगों का खूब प्यार मिला है.
नेटफ्लिक्स पर किस नंबर पर मौजूद?
बता दें कि इस वक्त अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’, नेटफ्लिक्स पर आठवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसी के साथ अगर इस फिल्म की थिएटर रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को सिनेमाघरों में 18 जुलाई 2025 को रिलीज किया गया था. फिल्म को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 570-581 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
फिल्म का रनटाइम और बजट
फिल्म ‘सैयारा’ के रनटाइम की बात करें तो इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट है. इसके अलावा अगर फिल्म के बजट पर गौर करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को 40-50 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही कमाल कर दिया था और जमकर कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने अपनी थिएटर रिलीज के दौरान कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े थे.
अहान पांडे और अनीत पड्डा
इसके अलावा अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आए थे. दोनों की जोड़ी को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म की कहानी लोगों को बेहद पसंद आई थी और यही वजह है कि ये फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज के 40 दिन बाद भी टॉप 10 में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- They Call Him OG से लेकर Blackmail तक… इस हफ्ते OTT पर आएंगीं ये तमिल-तेलुगू फिल्में-सीरीज
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines