OTT Trending Film: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. ओटीटी पर आने वाली फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो एक ही दिन पहले ओटीटी पर आई है, लेकिन इस फिल्म ने टॉप पांच में अपनी जगह बना ली है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘एक चतुर नार’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि दिव्या कुमार खोसला की फिल्म ‘एक चतुर नार’ है. जी हां, इस फिल्म को 7 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. ओटीटी पर आते ही फिल्म छा गई है और ये टॉप पांच में शामिल हो गई है. फिल्म इस वक्त चौथे नंबर पर अपनी जगह बना चुकी है और इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
आईएमडीबी रेटिंग
फिल्म ‘एक चतुर नार’ की अगर बात करें तो इस फिल्म में दिव्या खोसला के अलावा नील नितिन मुकेश और रजत भट्ट ने भी अहम किरदार अदा किया है. फिल्म के निर्देशक उमेश मिश्रा हैं. इस फिल्म को आईएमडीबी ने 10 में से 8.0 की रेटिंग दी है. फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर उस तरह से परफॉर्म नहीं किया था, लेकिन इस फिल्म ने ओटीटी पर आते ही अपना जलवा दिखा दिया है.
फिल्म की कहानी
इसके अलावा अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में एक महिला की कहानी को दिखाया गया है. ये महिला मासूम होने का नाटक करती है और लाइफ में आने वाली मुश्किल सिचुएशन को कलटी मारकर आसानी से बाहर निकल जाती हैं. भले ही ये कितनी भी शातिर क्यों ना हो, लेकिन इसे एक दिन ऐसा ऑफर मिलता है, जिसे वो मना नहीं कर पाती है, लेकिन इसके बाद वो ऐसी परेशानी में फंसती है कि इससे बाहर आना उसके लिए मुश्किल हो जाता है. इन मुश्किलों को वो कैसे पार करेगी, इसके लिए आप फिल्म देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ‘Pawan Singh से शादी मजबूरी थी…’, Jyoti Singh का बड़ा खुलासा, फिर कह डाली ये बात
संबंधित खबरें
'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
30 mins agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
3 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
5 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
8 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
16 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines