ओटीटी प्लेटफॉर्म इन दिनों मनोरंजन का अच्छा जरिया बना हुआ है. यहां पर फिल्मों और वेब सीरीज के साथ ही एक के बाद एक बेहतरीन शोज भी स्ट्रीम किए जा रहे हैं. इन दिनों सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ और अश्नीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइस एंड फॉल’ के काफी चर्चे हो रहे हैं. हालिया एपिसोड में अश्नीर ने दावा किया था कि उनके शो पर पैसों की बारिश हो रही है. तब खूब चर्चा हुई थी कि ‘बिग बॉस 19’ टीआरपी के मामले में पीछे हो गया है. ऐसे में अब ‘ऑरमैक्स मीडिया’ की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें पता चल गया है कि कौन टॉप पर है.
ओटीटी पर देखे जाने वाले टॉप 5 शोज
‘ऑरमैक्स मीडिया’ के अनुसार, इस लिस्ट में टॉप पर सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ है. इसमें कुनिका सदानंद, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, शहबाज, बसीर अली, आवेज दरबार, नीलम गिरी जैसे अन्य कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं. पिछले हफ्ते (8-14 सितंबर, 2025) 7.8 मिलियन ओटीटी व्यूज मिले हैं और इसी व्यूअरशिप के साथ ही ये टॉप पर बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: PM Narendra Modi Birthday: 3 घंटे 13 मिनट की वो फिल्म, जिसे मिले 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड, पीएम मोदी की भी है फेवरेट
दूसरे नंबर पर राइस एंड फॉल ने बनाई जगह
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अश्नीर ग्रोवर के शो ‘राइस एंड फॉल’ ने जगह बनाई है. शो में पवन सिंह, कीकू शारदा, धनश्री वर्मा, अर्जुन बिजलानी जैसे अन्य कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं. शो में पवन सिंह काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं और वह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं. ‘ऑरमैक्स मीडिया’ के अनुसार, इस शो को 4.9 मिलियन व्यूज मिले.
तीसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन का शो
इसके साथ ही तीसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ ने जगह बनाई है. ‘ऑरमैक्स मीडिया’ के अनुसार, इस शो को 2.8 मिलियन व्यूज मिले हैं.
यह भी पढ़ें: ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर शादी के बंधन में बंधेंगी ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर, राधे मां का मिलेगा आशीर्वाद
चौथे नंबर पर कपिल शर्मा का शो
वहीं, सभी को अपने कॉमेडी और डायलॉग्स से हंसाने वाले कपिल शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. ‘ऑरमैक्स मीडिया’ के अनुसार, इस कॉमेडी शो को ओटीटी पर 1.7 मिलियन की व्यूअरशिप मिली है. देखना होगा कि यह शो आने वाले दिनों में कुछ खास कमाल दिखा पाता है नहीं.
पांचवे नंबर पर ‘पति पत्नी और पंगा’
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ को रिप्लेस करने वाले शो ‘पति पत्नी और पंगा’ भी इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन, इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज की लिस्ट में इसने पांचवे नंबर पर जगह बनाई है. ‘ऑरमैक्स मीडिया’ के अनुसार, मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे के शो को 1.4 मिलियन व्यूज मिले हैं.
यह भी पढ़ें: Rise And Fall: ‘डर है कि मैं मुंह ना खोल दूं…’, युजवेंद्र चहल से तलाक और धोखे के आरोप पर बोलीं धनश्री वर्मा
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines