This Week Most Watched Show: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का आज कद काफी बढ़ गया है. ये आज के समय में एंटरटेनमेंट की गांरटी है, जहां पर हर जॉनर की फिल्में, सीरीज और शोज देखने के लिए मिलते हैं. ऐसे में अब 1 से 7 दिसंबर तक रियलिटी शोज के व्यूअरशिप की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिला कि ‘बिग बॉस 19’ के आगे अमिताभ बच्चन का शो ‘केबीसी 17’ फीका पड़ गया. जियोहॉटस्टार और सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहे शोज इस हफ्ते ऑडियंस को काफी पसंद आए हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं इस लिस्ट में टॉप 5 में नंबर वन पर कौन सा शो रहा है. देखिए लिस्ट…
नंबर वन पर ‘बिग बॉस 19’
OTT की टीआरपी में नंबर वन पर सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ रहा. इसका हाल ही में 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले ऑर्गेनाइज किया गया था. जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया ये शो सुपरहिट रहा. 1-7 दिसंबर के बीच जारी गई टीआरपी की लिस्ट में इस शो को सबसे ज्यादा व्यूअरशिप मिली है, जिसे 7.2 मिलियन लोगों ने देखा. नोंकझोंक, प्यार और तकरार से भरा ये शो लगातार ओटीटी पर छाया हुआ है. इसे फिनाले की वजह से लोगों ने खूब देखा और पसंद भी किया. सलमान की वजह से शो की पॉपुलैरिटी भी अच्छी खासी रहती है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की कमाई में आई गिरावट, जानिए मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल
दूसरे नंबर पर लाफ्टर शेफ्स सीजन 3
इसके सात ही इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ‘लाफ्टर शेफ्स’ का सीजन 3 रहा. इसे ऑडियंस ने भरपूर प्यार दिया है. इसके पहल दो सीजन हिट रहे, जिसके बाद तीसरा भी स्ट्रीम किया जा रहा है. इस कुकिंग और कॉमेडी से भरे शो को लोग बड़े ही चाव से देखते हैं. इमें कुकिंग और कॉमेडी का शानदार कॉम्बिनेशन है. इस शो को 4.3 मिलियन व्यूज मिले हैं.
इंडियन आइडल 16
लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीवी सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 16’ है. इसे 1-7 दिसंबर के बीच 1.7 मिलियन लोगों ने देखा है. ये शो कंटेस्टेंट्स के टैलेंट और इमोशनल सफर की वजह से काफी चर्चा में रहा. ये टीवी का फेवरेट शो है. लोग इसे देखना काफी पसंद करते हैं.
कौन बनेगा करोड़पति 17
अमिताभ बच्चन की शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहे शो को लोग काफी पसंद करते हैं. इसमें क्वीज, ढेरों कहानियां और इमोशनल कनेक्शन देखने के लिए अक्सर ही मिल जाता है. इसकी व्यूअरशिप भी काफी मजबूत है. इस शो को इस हफ्ते 1.5 मिलियन लोगों ने देखा है. इसकी टीवी ऑडियंस काफी है.
यह भी पढ़ें: ‘इसको कहीं तो मिल चुका हूं…’, ‘धुरंधर’ एक्टर राकेश बेदी से औरत की आवाज निकलवाते थे धर्मेंद्र
लास्ट में रहा ‘बिग बॉस तमिल’ सीजन 9
इसके साथ ही टॉप 5 टीआरपी की लिस्ट में आखिरी में ‘बिग बॉस तमिल’ का सीजन 9 रहा. इस शो को तमिल ऑडियंस काफी पसंद करती है. ऐसे में इस हफ्ते इसे 1.2 मिलियन व्यूज मिले.
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
3 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
6 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
6 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines