Movies On OTT: आजकल तो OTT का जमाना है। अगर आप भी अब थिएटर से ज्यादा घर में टीवी पर फिल्म लगाकर बिंज वॉच करना पसंद करते हैं तो अब आपको कुछ दिन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम आपको कुछ ऐसी हिंदी ओटीटी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका हफ्ते भर का कॉन्टेंट इकट्ठा हो जाएगा।
वेटिंग
नसीरुद्दीन शाह और कल्कि कोचलिन की फिल्म ‘वेटिंग’ को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म में नसीरुद्दीन और कल्कि हॉस्पिटल में अपने-अपने बेहोश लाइफ पार्टनर की देखभाल करते हुए मिलते हैं।
साज
‘साज’ एक म्यूजिकल मूवी है, जिसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म में दो सिंगर बहनों के उतार चढ़ाव को दिखाया गया है। इस फिल्म को लता मंगेशकर और आशा भोसले से इंस्पायर्ड कहा जाता है।
आंखों देखी
संजय मिश्रा की ‘आंखों देखी’ एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे अमेजन प्राइम पर देखा सकता है। इस फिल्म में एक शख्स के सफर को दिखाया गया है। ये घरेलू फिल्म है, जो पूरे परिवार के महत्व को गहराई से दर्शाने का काम करती है।
तू है मेरा संडे
जियो हॉटस्टार पर मौजूद फिल्म ‘तू है मेरा संडे’ को आप एन्जॉय कर सकते हैं। ये फिल्म उन 5 दोस्तों की है जिन्हें मुंबई जैसे भीड़भाड़ वाले शहर में फुटबॉल खेलने की जगह नहीं मिलती, क्योंकि वहां का लोकल नेता बीच सड़क खेल खेलने पर बैन लगा देता है।
सोन चिरैया
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर और मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सोन चिरैया’ जी5 पर मौजूद है। ये फिल्म चंबल की घाटी के खूंखार डकैतों की कहानी है।
लिसन अमाया
इस फिल्म में अमाया ये सच्चाई निगलने की कोशिश करती है कि उसकी विधवा मां किसी के साथ रिलेशनशिप में है। इस फिल्म में फारूक शेख, दीप्ति नवल और स्वरा भास्कर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को आप Eros Now पर देख सकते हैं।
स्निफ
‘स्निफ’ एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसमें एक स्कूल के बच्चे में सूंघने की क्षमता की कमी होती है, लेकिन एक लैब दुर्घटना का शिकार होने के बाद उसकी सूंघने की क्षमता बढ़ जाती है, जो उसे सुपरहीरो में तब्दील कर देता है। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
माया मेमसाब
नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘माया मेमसाब’ में माया अपनी शादीशुदा लाइफ से बोर होने के बाद कई अफेयर्स करती है लेकिन बाद में उसकी एक रहस्यमय तरीके से मौत हो जाती है, जिससे पुलिस भी हैरान रह जाती है।
फिराक
फिल्म ‘फिराक’ 2002 में हुए गुजरात दंगों पर आधारित है। इस फिल्म में हिंसा के एक महीने बाद की कहानी को दिखाया गया है। नसीरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल की इस फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।
डोर
आयशा टाकिया, गुल पनाग और श्रेयास तलपडे स्टारर फिल्म ‘डोर’ को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं। इस फिल्म में अलग-अलग बैकग्राउंड की दो महिलाएं मीलों दूर और एक-दूसरे से अजनबी हैं लेकिन फिर भी एक ट्रेजेडी से जुड़ी हुई हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines