OTT Survival Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोग अक्सर या रोमांटिक या फिर हॉरर मूवीज देखकर ही खुश हो जाते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग क्राइम थ्रिलर या एक्शन या कॉमेडी देख लेते हैं। लेकिन क्या कभी आप ओटीटी पर सर्वाइवल मूवीज ढूंढते हैं? अगर नहीं तो आपको इन्हें जरूर देखना चाहिए क्योंकि यहीं से आपको पता चलेगा कि असली एंटरटेनमेंट क्या है। वो एंटरटेनमेंट जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बॉलीवुड मूवीज के बारे में जो ओटीटी पर मौजूद हैं और सर्वाइवल की मुश्किल कहानियां दिखाती हैं।
ट्रैप्ड
राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म ‘ट्रैप्ड‘ में उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जो गलती से एक फ्लैट में लॉक हो जाता है। दरअसल, गर्लफ्रेंड से शादी करने से पहले वो लड़का एक सस्ता फ्लैट ढूंढ़ता है और जब उसे वो फ्लैट मिलता है तो न उसे आते हुए वॉचमन देखता है और न ही उसकी गर्लफ्रेंड उस बारे में जानती है। ऐसे में वो इस फ्लैट में लॉक रह जाता है, साथ ही शार्ट सर्किट की वजह से वहां की लाइट भी चली जाती है। फिर न तो उसके पास फोन की बैटरी बची और न ही उससे वो दरवाजा खुला।
ऐसे में पहले तो वहां पड़े थोड़े- बहुत पानी से बिस्किट से उस लड़के का गुजारा होता है, लेकिन कुछ दिनों बाद वो भी खत्म हो जाता है। ऐसे में कमोड से पानी पीने और कबूतरों को खाने के अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं बचता। आखिर में वो लड़का खुद को इस ट्रैप से कैसे बचाता है? ये कहानी उस बारे में है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
मिली
एक स्वीट- सी लड़की जो वॉचमन से नर्म बर्ताव करती है, वो अपने सपने पूरे करने के लिए एक मॉल के रेस्टोरेंट में काम करती है। लेकिन वो कैसे एक रात गलती से स्टोरेज फ्रीजर में बंद हो जाती है और फिर ठंड से उसकी जान पर बन आती है। कभी वो खुद को किसी बक्से से ढकने की कोशिश करती है तो कभी फ्रीजर के AC को खराब करती है। हर बार नाकाम होकर और चोट खाकर भी वो कैसे अपने आपको जिंदा रखती है ये कहानी आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें: OTT Release: Munjya से लेकर Chandu Champion तक, कौन-सी फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
मिशन रानीगंज
अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज‘ भी एक सर्वाइवल स्टोरी है, जिसमें जसवंत सिंह ने अपनी जान पर खेलकर 65 खदान मजदूरों की जान बचाई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि खदान में ब्लास्ट हो जाता है और पानी लीक होने लगता है और फिर जहरीली गैस फैल जाती है। एक तरफ खुद को डूबने से बचाने के लिए और दूसरी तरफ इस जहरीली गैस से बचने के लिए एक मिशन शुरू होता है। ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
16 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
18 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
20 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
20 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
22 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
22 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines