OTT Supernatural Horror Movies: शरवरी वाघ और अभय वर्मा की कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’ इस वक्त सिनेमाघरों में काफी कमाल दिखा रही है। बॉक्स ऑफिस पर हर दिन ये फिल्म सरप्राइज साबित हो रही है। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी और चिलचिलाती गर्मी में सिनेमाघर जाने की हिम्मत आपके अंदर नहीं है तो बता दें कि जल्द ही ‘मुंज्या’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि रिलीज डेट का खुलासा तो अभी नहीं हुआ है। ऐसे में हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद 7 सुपरनैचुरल हॉरर फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप देखना बिल्कुल मिस न करें।
शैतान
अजय देवगन और आर माधवन की सुपरनैचुरल फिल्म ‘शैतान’ इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काली शक्तियों और वशीकरण के बारे में दिखाया गया है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
वश
सुपरनैचुरल फिल्मों की लिस्ट में फिल्म ‘वश’ का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि ये गुजराती फिल्म है और इसी की हिंदी रीमेक अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ है। दोनों ही फिल्मों में जानकी बोड़ीवाला काला जादू का शिकार हो जाती हैं। इस फिल्म को शेमारू मी पर देख सकते हैं।
स्त्री
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल अनाउंस हो चुका है। हालांकि पहले पार्ट को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। ये फिल्म आपको हंसाएंगी भी और डराएगी भी। अगर आपने ‘स्त्री’ नहीं देखी तो नेटफ्लिक्स पर तुरंत देख सकते हैं।
परी
अनुष्का शर्मा की हॉरर फिल्म ‘परी’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस ने सिनेमाघरों में दर्शकों को काफी डराया था। अगर आपने इस सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म को नहीं देखा है तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
बुलबुल
एनिमल की भाभी 2 यानी तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बुलबुल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। हालांकि फिल्म इतनी ज्यादा डरावनी है कि इसे आप अकेले में शायद न ही देख सकें।
लक्ष्मी
अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और शरद केलकर स्टारर फिल्म ‘लक्ष्मी’ सुपरनैचुरल एक्टिविटी पर आधारित फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार पर किन्नर की आत्मा आ जाती है। ये फिल्म कॉमेडी के साथ ही हॉरर भी है। फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वॉच कर सकते हैं।
रूही
जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म ‘रूही’ भी एक सुपरनैचुरल फिल्म है, जिसमें कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का भी है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें: पब्लिसिटी के लिए कुछ भी… होने वाले दामाद के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा, यूजर्स कर रहे ट्रोल
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines