OTT All Time Blockbuster South Movie: आजकल साउथ फिल्मों का अलग ही क्रेज है। एक समय था जब लोग सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के दीवाने होते थे, लेकिन पिछले कुछ साल में साउथ ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जिनकी वजह से जो पहले साउथ फिल्मों से दूर भागते थे वो भी अब इसके दीवाने हो चुके हैं। अगर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘गदर 2’ को छोड़ दिया जाए तो पिछले कुछ साल में बॉलीवुड से ज्यादा साउथ फिल्मों ने कमाल कर दिखाया है। फिर चाहे वो फिल्म ‘पुष्पा’ हो या फिर ‘केजीएफ’ या फिर ‘बाहुबली’। अगर आपने इन फिल्मों को नहीं देखा है, तो इन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप इन्हें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
बाहुबली
प्रभास स्टारर फिल्म बाहुबली के दो पार्ट्स हैं, जो साउथ की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही हैं। ये फिल्में दो भाइयों के बीच सिंहासन के संघर्ष पर आधारित हैं। आलम ये है कि बाहुबली हिंदी सिनेमा के लिए माइलस्टोन साबित हुई है। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
केजीएफ
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ और केजीएफ 2 को लेकर अलग ही फैन फॉलोइंग है। ये फिल्म एक गरीब लड़के की कहानी है, जो सोने की खान पर राज करने के लिए बचपन से संघर्ष करता है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
आरआरआर
साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी सफलता का परचम लहराया है और ऑस्कर जीतकर इंडिया का नाम रोशन किया है। ये फिल्म स्वतंत्रता संग्राम के दो महानायकों की काल्पनिक कहानी पर बेस्ड है। आरआरआर को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
ब्रह्मयुगम
मलयालम फिल्म ब्रह्मयुगम ऐतिहासिक रहस्यमयी और रोमांच से भरपूर हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसे देखकर आप इस फिल्म की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। अनोखी घटनाओं से भरपूर इस ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।
लियो
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म लियो पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक आम इंसान पर आधारित है, जो पहले अपनी पहचान को छुपाता है। उसके संघर्ष की कहानी आपका दिल जीत लेगी। लियो नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya के Natasa संग तलाक के रूमर्स को फिर मिली हवा, अनंत-राधिका संगीत नाइट में दिखा सबूत
जेलर
सुपरस्टार रजनीकांत ने इंडस्ट्री में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यही वजह है कि उन्हें साउथ का भगवान माना जाता है। ये फिल्म एक सख्त जेलर की कहानी है, जो न्याय व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करता है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
मगधीरा
राम चरण और काजल अग्रवाल की फिल्म मगधीरा पिछले जन्म की कहानी पर बनी हुई है। एसएस राजामौली की इस फिल्म में भव्य सेट और इमोशनल कहानी आपका दिल जीत लेगी। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।
पुष्पा
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म रही है। फिल्म के गाने ही नहीं बल्कि कहानी भी आपका दिल जीत लेगी। इस वक्त इसका दूसरा पार्ट पुष्पा 2 चर्चा में बना हुआ है, जो दिसंबर में रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म पुष्पा को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
18 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines