OTT Release This Week: दिसंबर शुरू हुए वैसे तो तीन दिन का समय बीत चुका है और हवाओं में गुलाबी सर्दी का एहसास होना शुरू हो चुका है। हर साल की तरह इस बार भी दिसंबर भीगा-भीगा सा है और इस भीगे-भीगे दिसंबर में अगर आप भी घर बैठे फिल्मों और सीरीज का मजा लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में कई फिल्में और सीरीज रिलीज (OTT Release This Week) हो रही हैं। अगर आप भी धांसू फिल्मों और वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो यहां देखिए लिस्ट-
द आर्चीज (The Archies)
सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा ‘द आर्चीज’ के साथ डेब्यू करने जा रहे हैं। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 7 दिसंबर, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इन दिनों इस फिल्म की काफी चर्चा है।
इसे भी पढ़ें: Animal देखने पहुंचे लोग बने ‘एनिमल’, थिएटर के बाहर जमकर चले लात-घूंसे
चमक (Chamak)
परमवीर सिंह, मनोज पहावा, गिप्पी ग्रोवाल, मोहित मल्लिक और ईशा तलवार जैसे स्टारर की फिल्म ‘चमक’ भी दिसंबर 2023 में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को 7 दिसंबर से सोनी लिव पर देख सकेंगे।
कड़क सिंह (Kadak Singh)
पंकज त्रिपाठी की फिल्म कड़क सिंह 8 दिसंबर को जी5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं।
हिल्डा सीजन 3 (Hilda Season 3)
हिल्डा सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर 7 दिसंबर को रिलीज हो रही है। यह एक एनिमेटेड सीरीज है। इसे ओटावा इंटरनेशनल एनिमेशन फेस्टिवल में भी दिखाया गया था।
आई हेट क्रिसमस सीजन 2 (I Hate Christmas Season 2)
आई हेट क्रिसमस सीजन 2 भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। यह 7 दिसंबर को ओटीटी पर दस्तक देगी।
https://www.youtube.com/watch?v=k5YwWiig4e4
माय लाइफ विद वॉल्टर बॉयज (My Life with the Walter Boys)
माय लाइफ विद वॉल्टर बॉयज 7 दिसंबर को सोनी लिव पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में 10 एपिसोड हैं। इसे अली नोवाक के लोकप्रिय नॉवेल वॉटपैड पर बनाया गया है।
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines