OTT Release This Week: ओटीटी का क्रेज लोगों के अंदर बढ़ता ही जा रहा है। ओटीटी दर्शकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। आज कल ज्यादातर लोग ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में ज्यादातर फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद एक-दो महीने के अंदर ही ओटीटी के किसी भी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाती है। ओटीटी के लिए दर्शकों के क्रेज को देखते हुए मेकर्स भी थिएटर के बाद ओटीटी पर फिल्मों या सीरीज से राइट्स सेल करने में देरी नहीं करते हैं और इस बात पर ज्यादा ध्यान देते हैं कि फिल्में रिलीज के कुछ समय बाद ही ओटीटी पर रिलीज हो जाए।
जिससे फैंस को भी ज्यादा इंतजार न करना पड़े। ऐसे में अगर आप भी ओटीटी फैंस हैं और ओटीटी पर कुछ आने का इंतजार कर रहे हैं तो ये हफ्ता आपके लिए बेहद खास होने वाला है। इस हफ्ते (OTT Release This Week) क्राइम-थ्रिलर से भरपूर कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut का मजाक उड़ाना Prakash Raj को पड़ा भारी, ट्रोल्स ले रहे ‘क्वीन’ का बदला
‘जवान’ (Jawan)
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की टोटल कमाई 566.25 करोड़ थी और फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 1161 करोड़ थी। वहीं फैंस अब इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज हो इंतज़ार हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है। जी हां… ये फिल्म अगले महीने 2 नवंबर को ओटीटी नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली है।
‘आर्या 3’ (Arya 3)
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की सीरीज ‘आर्या’ (Arya) को दर्शकों का बेहद प्यार मिला, साल 2020 में रिलीज हुई थी। इसके बाद इस सीरीज का दूसरा पार्ट ‘आर्या 2’ (Arya Season 2) साल 2021 में रिलीज हुआ था। वहीं फैंस इस सीरीज के तीसरे सीजन यानी ‘आर्या 3’ (Arya Season 3) का इंतजार कर रहे हैं, जो 3 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज होने वाली है।
‘ताकेशी कैसल’ (Takeshi Castle)
जापान का फेमस गेम शो ‘ताकेशी कैसल’ (Takeshi Castle) की एक बार फिर 34 साल बाद हिंदी में वापसी हो रही है, जिसको पहले जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) डब किया करते थे, लेकिन अब इसको फेमस यूट्यूबर भुवन बम (Bhuvan Bam) हिंदी भाषा में डब करेंगे, जो 2 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी।
‘पीआई मीना’ (PI Meena)
देबोलॉय भट्टाचार्य के निर्देशन में बनी पीआइ- मीना (PI- Meena) में तान्या मानिकतला (Tanya Maniktala) मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। ये एक इनवेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो 3 नवंबर को प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होने जा रही है।
‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी वॉल्यूम 2’ (Scam 2003: The Telgi Story Volume 2)
वेब सीरीज ‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी’ (Scam 2003: The Telgi Story) के पहले पार्ट की सफलता के बाद निर्देशक हंसल मेहता (Hansal Mehta) की दूसरे और आखिरी पार्ट ‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी वॉल्यूम 2’ (Scam 2003: The Telgi Story Volume 2) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे, जो 3 नवंबर को सोनी लिव (Sony Liv) पर धमाल मचाने वाली है।
‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ (Temptation Island India)
रियलिटी शो ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ (Temptation Island India) का प्रीमियर 3 नवंबर से जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर होने जा रहा है, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। (OTT Release This Week)
(Adipex)
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines