Raat Akeli Hai The Bansal Murders: 5 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘रात अकेली है’ का सीक्वल रिलीज किया जा चुका है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ चित्रांगदा सिंह, राधिका आप्टे जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. इस बार की कहानी में काफी ट्विस्ट है. जटिल यादव यानी कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पुराना अवतार देखने के लिए मिला है. इस बार फिल्म की कहानी में मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस के साथ ही काले जादू का रहस्य भी छिपा हुआ है. फिल्म ओटीटी पर भी आते ही छा गई है. सोशल मीडिया पर लोग नवाजुद्दीन की तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं इस फिल्म की खास बातें, जो आपको इसे देखने के लिए मजबूर कर देगी.
सस्पेंस से भरी कहानी के साथ काले जादू का तड़का
अगर आप मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस हफ्ते ओटीटी पर ये आपके लिए बेहतरीन फिल्म साबित हो सकती है. इसकी कहानी बंसल खानदान पर आधारित है, जो आलीशान हवेली में रहते हैं. सब सुख चैन है लेकिन, असल में वो उनकी जिंदगी में नहीं होता है. फिल्म की शुरुआत जब होती है तो अजीबोगरीब चीजें देखने के लिए मिलती है, जो सस्पेंस क्रिएट करते हैं कि आखिर क्या क्यों और कैसे हो रहा है? बंसल परिवार में रातोंरात 6 लोगों का मर्डर हो जाता है, जिसके इर्द-गिर्द इसकी कहानी घूमती है. ये एक मजबूत कहानी वाली फिल्म है, जिसमें मर्डर मिस्ट्री के साथ सस्पेंस और काले जादू का तड़का देखने के लिए मिलता है.
यह भी पढ़ें: B Praak ने फैंस को दी गुड न्यूज, घर में गूंजी किलकारी, वाइफ ने दिया बेटे को जन्म, 3 साल पहले झेला था बड़ा सदमा
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का शानदार अभिनय
फिल्म ‘रात अकेली है 2’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शानदार काम किया है. इस फिल्म के जरिए लोग ओटीटी पर उनका कमबैक मान रहे हैं. दमदार परफॉर्मेंस एक्टर ने लोगों का एक बार फिर से दिल जीत लिया है. उन्होंने जटिल यादव का रोल प्ले किया है, जो अफसर के रोल में हैं. शानदार अभिनय से वह कहानी को संभालते हैं और इसकी कहानी में जान डालने का काम करते हैं.
चित्रांगदा सिंह का सस्पेंस से भरा किरदार
वहीं, इस फिल्म के जरिए राधिका आप्टे के किरदार राधा की भी वापसी होती है. उनका रोल थोड़ा सीमित होता है लेकिन उनकी मौजूदगी कहानी को भावनात्मक गहराई देती है. उनका स्क्रीन स्पेस थोड़ा होता मगर सीमित होता है. वहीं थोड़ी ही देर में स्क्रीन पर अपने अभिनय की छाप छोड़ जाती हैं. इसके साथ ही फिल्म में नीरा बंसल के रोल में चित्रांगदा सिंह भी हैं, जो एक रहस्यमयी मां के रोल में हैं. फिल्म का हर किरदार अपने आप में सस्पेंस से भरा होता है, जिसे देखना स्क्रीन पर अलग एक्सपीरियंस होता है. फिल्म में संजय कपूर भी हैं.
यह भी पढ़ें: ‘शक हुआ कि…’, Shatrughan Sinha को मंजूर नहीं था सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल का रिश्ता, पत्नी पूनम ने बताया सच
दमदार क्लाइमैक्स
‘रात अकेली है 2’ एक सॉलिड मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्म है, जिसका क्लाइमैक्स और भी कमाल की है, जो दिमाग को हिलाकर रख देगा. इसके क्लाइमैक्स में फिल्म के सारे उलझे तार खुलते हैं. मर्डर मिस्ट्री के भी राज खुलते हैं. बढ़ती कहानी के साथ जहां मर्डर की गुत्थी उलझती है वहीं, इसके क्लाइमैक्स में सब उलट-फेर हो जाता है. फिल्म का क्लाइमैक्स देखते ही बनता है.
यह भी पढ़ें: ‘आने वाली दिनों में…’, Dharmendra को खोने के गम से उबर नहीं पा रहीं ईशा देओल, फिर बहाए पिता की याद में आंसू
फिल्म ‘रात अकेली है 2’ कहानी काफी दमदार है. 5 साल बाद फिल्म का सीक्वल आया है, जो अलग ही अंदाज में आया है. नवाजुद्दीन की फिल्म की इस बार की कहानी दिमाग पर छाप छोड़ जाती है. ये फिल्म ओटीटी पर आते ही छा भी गई है. सोशल मीडिया तक पर लोग इसका तारीफ कर रहे हैं. नवाज की एक्टिंग ने एक बार फिर से लोगों को कायल कर दिया है. ऐसे में अगर आप मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस फिल्मों के शौकीन हैं तो इस वीकेंड ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines