B Praak ने फैंस को दी गुड न्यूज, घर में गूंजी किलकारी, वाइफ ने दिया बेटे को जन्म, 3 साल पहले झेला था बड़ा सदमा

B Praak Blessed With Baby Boy: सिंगर बी प्राक को लेकर गुड न्यूज सामने आ रही है. उनकी वाइफ ने बेटे को जन्म दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया है. साथ ही बेटे के नाम का खुलासा भी किया है.

B Praak, B Praak Blessed With Baby Boy

B Praak ने फैंस को दी गुड न्यूज (File photo)

विज्ञापन

B Praak Blessed With Baby Boy: सिंगर बी प्राक ने खुशखबरी साझा की है. वह पिता बने हैं. उनकी वाइफ ने बेटे को जन्म दिया है. ‘तेरी मिट्टी’, ‘मन भरिया’, ‘सारी दुनिया जला देंगे’ जैसे हिट गाने गा चुके सिंगर बी प्राक दूसरी बार पापा बने हैं. उनके बेटे का जन्म 1 दिसंबर, 2025 को हुआ था. सिंगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके बेटे के जन्म की खुशखबरी दी है. साथ ही उन्होंने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है.

बी प्राक ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया कि उनका दूसरा बेटा इस दुनिया में आ गया है. सिंगर दोबारा पिता बनकर बेहद खुश हैं. बी प्राक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बेटे के नाम का खुलासा भी किया है. इसके साथ ही बेटे के नाम का मतलब भी बताया है.

Advertisment

बी प्राक ने बताया बेटे का नाम और अर्थ

बी प्राक ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘राधे श्या जी की कृपा से, उन्हें 1 दिसंबर 2025 को एक प्यारा बेटा हुआ.’ उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए आगे लिखा, ‘उनका मन खुशी से गदगद हो गया है. अब फिर से सूरज निकला है.’ सिंगर ने लिखा कि उनकी जिंदगी में नई रोशनी, नई उम्मीद और नई शुरुआत लेकर आया है. सिंगर ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया और लिखा कि उनके बेटे का नाम DDVIJ बचन है. सिंगर ने बेटे के नाम का मतलब बताया कि दो बार जन्मा, एक अध्यात्मिक नया जन्म.

विज्ञापन

एक बेटे के पिता भी हैं बी प्राक

गौरतलब है कि बी प्राक पहले से एक बेटे के पिता हैं, जिसका नाम अदब है. उसका जन्म साल 2020 में हुआ था. इसके पहले 3 साल पहले एक बेटी का भी जन्म हुआ था, जिसका कुछ दिन के बाद ही निधन हो गया था. ये पल उनके और पत्नी के लिए बेहद ही मुश्किलों भरा रहा था. इस घटना के बाद सिंगर ने बताया था कि उनका ध्यान धर्म की ओर बढ़ गया था.

विज्ञापन

बी प्राक और मीरा की लव स्टोरी

सिंगर बी प्राक और मीरा बचन की लव स्टोरी के बारे में बात की जाए तो साल 2019 में दोनों की शादी हुई थी. शादी के पहले दोनों काफी तक एक-दूसरे को डेट किया था. उन्होंने लल्लनटॉप से बात करते हुए बताया था कि उन्होंने अपनी पत्नी महज तीन दिनों में ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया था. उस समय तो वह काफी हैरान थीं लेकिन बाद में शादी के लिए राजी हो गई थीं. हालांकि, उन्होंने बताया था कि उन्हें मीरा को शादी के लिए मनाने के लिए बड़ी पापड़ बेलना पड़ा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ