अप्रैल का महीना खत्म हो चुका है लेकिन एंटरटेनमेंट की डोज मिलना बिल्कुल बंद नहीं होगी क्योंकि मई का महीना अपने साथ नई फिल्में और वेब सीरीज लेकर आ रहा है। ये रिलीज पूरे महीने के लिए है, जिसमें एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज शामिल हैं। अगर आप पिछले सारे कॉन्टेंट देख चुके हैं और आने वाले वीकेंड के लिए कुछ नया प्लान कर रहे हैं तो फिर आपका ये इंतजार लगभग खत्म होने वाला है क्योंकि इस पूरे महीने आप बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे। इनमें से कुछ फिल्में आज 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज भी हो गई हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट…
ब्रोमांस
मलयालम कॉमेडी फिल्म ‘ब्रोमांस’ लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई थी। आज 1 मई को फाइनली ये फिल्म सोनी लिव पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को आप अभी स्ट्रीम कर सकते हैं। फिल्म में दोस्तों की एक मजेदार ट्रिप दिखाई गई है।
कॉस्टाओ
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘कॉस्टाओ’ भी आज 1 मई को जी5 पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी एक कस्टम ऑफिसर कॉस्टाओ के इर्द-गिर्द घूमती है।
यह भी पढ़ें: Raid 2 से Bhool Chuk Maaf तक, हंसाने-डराने और दम दिखाने आ रहीं ये 6 फिल्में
कुल: द लीगेसी ऑफ द रायसिंग
बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर और रिद्धि डोगरा स्टारर वेब सीरीज ‘कुल: द लीगेसी ऑफ द रायसिंग’ शुक्रवार यानी 2 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
द डिप्लोमैट
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ पिछले महीने मार्च में रिलीज हुई थी, जो भारत की सच्ची घटना पर आधारित है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब ये फिल्म 9 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
ग्राम चिकित्सालय
‘पंचायत’ और ‘दुपहिया’ के बाद TVF अपनी नई वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ लेकर आ रहा है। इसका ट्रेलर बीते दिन ही रिलीज किया गया है। ये सीरीज 9 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।
द रॉयल्स
बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर और जीनत अमान जैसे कई फिल्म स्टार्स से सजी वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ भी 9 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सीरीज के ट्रेलर को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
है जुनून
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नील नितिन मुकेश की ‘है जुनून’ डांस-ड्रामा सीरीज है, जिसमें सुमेध मुदगलकर और सिद्धार्थ निगम भी नजर आएंगे। ये सीरीज 16 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
सिकंदर
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और रश्मिका मंदाना की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सिकंदर’ इस साल 30 मई को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि इसे दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। ये फिल्म 30 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अनाउंस होना बाकी है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines