ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नए हफ्ते के लिए नई फिल्में और बेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इनमें वो फिल्में शामिल हैं जो दो महीने पहले ही सिनेमाघरों में उतरी थीं। अगर आपने इन्हें तब नहीं देखा तो आपके लिए अब देखने का मौका है। वहीं ‘पंचायत’ जैसी पॉपुलर सीरीज बनाने वाला TVF भी अपनी नई सीरीज के साथ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यहां हम आपके लिए इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।
‘द रॉयल्स’
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, ईशान खट्टर, नोरा फतेही, जीनत अमान और साक्षी तंवर जैसे खूबसूरत स्टार्स से सजी वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। शाही परिवार की लुप्त विरासत पर बनी ये कहानी इस शुक्रवार, 9 मई 2025 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
‘द डिप्लोमैट’
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शिवम नायर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म उजमा अहमद की सच्ची कहानी से प्रेरित है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में नाकामयाब साबित हुई। अब ये फिल्म शुक्रवार, 9 मई 2025 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने को तैयार है।
यह भी पढ़ें: Met Gala 2025 में Shahrukh Khan ने बोले ‘तीन शब्द’, ऐसे किया खुद को इंट्रोड्यूज
‘ग्राम चिकित्सालय’
‘पंयाचत’ जैसी पॉपुलर वेब सीरीज बनाने वाले ‘द वायरल फीवर’ (TVF) ने पिछले कुछ दिन पहले ही अपनी नई वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ अनाउंस की थी। हाल ही में इसका धमाकेदार ट्रेलर जारी किया गया था। अब 5 एपिसोड वाली यह सीरीज इस शुक्रवार, 9 मई 2025 को OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
‘गुड बैड अग्ली’
साउथ स्टार अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ पिछले महीने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस तमिल एक्शन फिल्म में अजित ने ऐसे इंसान का किरदार प्ले किया है, जो बेटे के गलत तरीके से गिरफ्तार होने के बाद वापस अपने हिंसक अतीत में लौटने पर मजबूर हो जाता है। ये फिल्म गुरुवार, 8 मई 2025 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
‘फॉरएवर’
जूडी ब्लूम के 1975 के फेमस उपन्यास पर कॉमेडी-ड्रामा बेब सीरीज ‘फॉरएवर’ कीशा क्लार्क (लोवी सिमोन) और बास्केटबॉल खिलाड़ी जस्टिन एडवर्ड्स (माइकल कूपर जूनियर) के आसपास घूमती हुई कहानी दिखाती है। ये वेब सीरीज भी गुरुवार, 8 मई 2025 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
‘नोनाज’
अगर आपको कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है तो इस हफ्ते सिर्फ ‘ग्राम चिकित्सालय’ और ‘द रॉयल्स’ नहीं बल्कि ‘नोनाज’ भी आपको हंसाने और गुदगुदाने के लिए आ रही है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अपनी दिवंगत मां के सम्मान के लिए शेफ बनता है। ये फिल्म शुक्रवार, 9 मई 2025 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
54 mins agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
20 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
21 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
22 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines