OTT Release: आजकल सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज होने के साथ-साथ ओटीटी पर भी कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। कई बार लोग सिनेमाघर में जाकर फिल्में नहीं देख पाते हैं। ऐसे में उनके फुलऑन मनोरंजन के लिए हर हफ्ते ओटीटी के कई प्लेटफार्म पर नई फिल्में और सीरीज दस्तक देती हैं। इस हफ्ते में भी कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, क्योंकि इस बार रोमांस और कॉमेडी दोनों का तड़का लगने वाला है। इन्हें आप देखना बिल्कुल मिस न करें। तो चलिए फटाफट जाने लेते हैं कि अमेजन प्राइम वीडियो से लेकर नेटफ्लिक्स तक इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं।
गैंग्स ऑफ गोदावरी
फिल्म ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ कृष्ण चैतन्य की है, जिसमें विश्वक सेन, नेहा शेट्टी और अंजलि मेन किरदार में हैं। वैसे तो ये फिल्म 31 मई को रिलीज हो चुकी है। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ नेटफ्लिक्स पर 14 जून को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।
महाराज
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान फिल्म ‘महाराज’ से फिल्म लाइन में एंट्री कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म में जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी 1862 के महाराज मानहानि पर बेस्ड है। YRF एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली ये फिल्म 14 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।
द बॉयज 4
अमेरिकन पॉपुलर वेब सीरीज ‘द बॉयज’ का चौथा सीजन लौटने के लिए तैयार है। इस सीरीज का इंतजार लोग काफी समय से कर रहे हैं। अब उनका ये इंतजार खत्म हो चुका है। ‘द बॉयज 4’ आज 13 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है। फटाफट इस सीरीज को देख डालें।
यह भी पढ़ें: IAS की नौकरी छोड़ एक्टिंग करने लगा था शख्स, एक साल में ऐसा क्या हुआ? वापस पाना चाहता है पद
लव की अरेंज मैरिज
बॉलीवुड एक्टर सनी सिंह और अवनीत कौर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लव की अरेंज मैरिज’ भी रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म जी5 पर 14 जून को रिलीज हो रही है। बता दें कि अवनीत कौर की पहली ओटीटी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ थी।
यक्षिणी
लक्ष्मी मांचू, राहुल विजय और वेधिका स्टारर वेब सीरीज ‘यक्षिणी’ आज 13 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। आपको बता दें कि ये एक काल्पनिक हॉरर सीरीज है, जो एक यक्षिणी की कहानी को बताती है। इस सीरीज को हिंदी, तमिल, कन्नड़, मराठी और बांग्ला भाषा में रिलीज किया गया है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
27 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
59 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines