Friday Release: सिनेमा लवर्स और ओटीटी लवर्स के लिए आने वाला वीकेंड काफी ज्यादा खास होने वाला है क्योंकि इस पूरे हफ्ते में कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर भी शामिल है। इसके जरिए आमिर लंबे वक्त के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इस पूरे हफ्ते में एक्शन-ड्रामा, थ्रिलर, इमोशन और कॉमेडी की भरपूर डोज मिलेगी। यहां देखें रिलीज हो रहीं फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट…
सितारे जमीन पर
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर शुक्रवार, 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आरएस प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में हैं।
डिटेक्टिव शेरदिल
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म डिटेक्टिव शेरदिल भी शुक्रवार, 20 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस फिल्म में दिलजीत एक डिटेक्टिव के रोल में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par की रिलीज से पहले मेकर्स मालामाल, एडवांस बुकिंग में बंपर ओपनिंग
कुबेर
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना की एक्शन-ड्रामा फिल्म कुबेर भी शुक्रवार, 20 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है।
ग्राउंड जीरो
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर शुक्रवार, 20 जून को रिलीज किया जा रहा है। हालांकि मेकर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है।
प्रिंस एंड फैमिली
मलयालम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म प्रिंस एंड फैमिली पिछले महीने 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। आप इस कॉमेडी फिल्म को फैमिली के साथ शुक्रवार, 20 जून को जी5 पर देख सकते हैं।
फाउंड सीजन 2
बॉलीवुड और साउथ के बीच हॉलीवुड की मच अवेटेड वेब सीरीज फाउंड भी अपने दूसरे सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। शैनोला हैम्पटन, ब्रेट डाल्टन और केली विलियम्स स्टारर ये सीरीज शुक्रवार, 20 जून को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
फर्स्ट कॉपी
स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी डिजिटल दुनिया में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी शुक्रवार, 20 जून को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है।
केरल क्राइम फाइल्स सीजन 2
पॉपुलर वेब सीरीज केरल क्राइम फाइल्स सीजन 2 के साथ रिलीज हो रही है। इस सीरीज को शुक्रवार, 20 जून को जियो हॉटस्टार पर हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषा के साथ में रिलीज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines