Upcoming OTT Release: आजकल ओटीटी को लेकर दर्शकों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इस प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई फिल्म और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, जिनसे लोग अपने वीकेंड को और भी ज्यादा मजेदार बना सकते हैं। यहां एक्शन से थ्रिलर, कॉमेडी और हॉरर तक कई कंटेट मौजूद हैं, जिन्हें आप जब चाहें तब देख सकते हैं। जून के महीने में कई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हुई, जिन्हें दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला। अब जुलाई का महीना भी काफी खास होने वाला है, जिसमें न सिर्फ पंकज त्रिपाठी स्टारर मिर्जापुर 3 बल्कि कई अन्य सीरीज भी दस्तक देने वाली हैं। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन से नाम हैं।
Mirzapur 3
पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इस सीरीज का तीसरा पार्ट रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। ये सीरीज 5 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
Pill
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली वेब सीरीज ‘पिल’ 12 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
Show Time
इमरान हाशमी, मौनी रॉय, महिमा मकवाना और राजीव खंडेलवाल स्टारर वेब सीरीज ‘शो टाइम’ का पहला पार्ट काफी हिट रहा था। अब इस सीरीज का अगला सीजन लौटने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि ये सीरीज 12 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
Commander Karan Saxena
टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी अपनी एक्टिंग से दर्शकों को कई बार इम्प्रेस कर चुके हैं। फिल्मों में भी उन्होंने अपना कमाल दिखाने में कसर नहीं छोड़ी। अब एक्टर अपनी वेब सीरीज ‘कमांडर करण सक्सेना’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनका किरदार एक एजेंट का है। ये एक्शन-ड्रामा वेब सीरीज 8 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
The House of Dragon Season 2
साल 2018 में पब्लिश हुई बुक ‘फायर एंड ब्लड’ से प्रेरित ‘द हाउस ऑफ ड्रैगन’ का पहला पार्ट लोगों ने काफी पसंद किया था। गौरतलब है कि हर सोमवार को इस सीरीज के नए एपिसोड रिलीज होते हैं। अब इसका नया एपिसोड कल रिलीज होगा।
The Boys 4
पॉपुलर वेब सीरीज ‘द बॉयज’ के कुछ एपिसोड जून में रिलीज हुए थे। अब इसका सेकेंड पार्ट जुलाई महीने में रिलीज होने के लिए तैयार है। एक्शन-कॉमेडी पर बेस्ड ये वेब सीरीज 18 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
36 Days
एक्ट्रेस नेहा शर्मा पिछली बार Illegal में नजर आईं थी। अब वो अपनी नई वेब सीरीज ’36 डेज’ लेकर आ रही हैं। इस सीरीज का ट्रेलर पिछले महीने ही रिलीज हुआ है। सीरीज में नेहा के अलावा श्रुति सेठ और शारिब हाशमी भी नजर आएंगे। ये सीरीज 12 जुलाई को सोनी लिव पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी गई फिरौती
14 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
30 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
19 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
20 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
21 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines