OTT Release: ओटीटी की दुनिया में इस हफ्ते धमाल मचने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर आपको नई फिल्में और सीरीज का भरपूर डोज मिलेगा। इस वीकेंड आप अपने घर पर बैठकर इन सीरीज और फिल्मों को एन्जॉय कर सकते हैं। वहीं इनमें कुछ फिल्में और सीरीज में तो आपको देशभक्ति देखने का भी मौका मिलेगा। ये आपके वीकेंड को और ज्यादा शानदार बन देंगी। चलिए जानते हैं देशभक्ति से भरी फिल्मों के अलावा लिस्ट में और किस-किसका नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: जब तिरंगे के रंगों में रंगा बॉलीवुड, Independence Day पर OTT पर देखें ये 5 देशभक्ति फिल्में
Sare Jahan Se Acha
प्रतीक गांधी की इस सीरीज में आपको देशभक्ति देखने को मिलेगी। वहीं ये सीरीज आज यानी 13 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इसकी कास्ट की बात करें तो प्रतीक के साथ-साथ इस सीरीज में सनी हिंदुजा, अमित झा, तिलोत्तमा शोम और कृतिका कामरा मुख्य भूमिका में हैं। इसे गौरव शुक्ला ने डायरेक्ट किया है।
Court Kacheri
पवन मल्होत्रा और आशीष वर्मा की ये कोर्ट ड्रामा सीरीज भी आज यानी 13 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं। इसमें आपको कोर्ट कचहरी के ड्रामा सीन्स देखने को मिलेंगे। वहीं इसमें पवन मल्होत्रा और आशीष वर्मा के साथ-साथ पुनीत बत्रा लीड रोल में हैं।
Superman
जेम्स गन के डायरेक्शन में बनी ये सुपरहीरो मूवी 15 अगस्त को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रही है। सिनेमाघरों के बाद अब आप इसे अपने वीकेंड पर घर बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। इसमें डेविड कोरेन्सवेट, राहेल ब्रोसनाहन, निकोलस हौल्ट और एडी गाथेगी लीड रोल में हैं।
Andhera
सुरवीन चावला स्टारर ये सीरीज 14 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इसमें आपको हॉरर सीन्स देखने को मिलेंगे। कास्ट की बात करें तो इसमें सुरवीन के साथ-साथ भावेश पाटिल, प्रणय पचौरी और प्राजक्ता कोली लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
Tehran
जॉन अब्राहम और नीरू बाजवा की ये फिल्म 14 अगस्त को जी-5 पर रिलीज होने जा रही है। इसे अरुण गोपालन ने डायरेक्ट किया है। वहीं जॉन अब्राहम और नीरू बाजवा के साथ-साथ मूवी में मानुषी छिल्लर भी लीड रोल में नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Superman की OTT रिलीज डेट आई सामने, कब और कहां देखें James Gunn की सुपरहीरो फिल्म?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
43 mins agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
1 hr ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
11 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
11 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
13 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines