OTT Release This Week: दिसंबर की सर्दी में घर बैठकर फिल्में और वेब सीरीज का लुत्फ उठाना भला कौन नहीं चाहता? बात जब वीकेंड की हो तब दिलचस्पी और बढ़ जाती है। इस वीकेंड नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुई हैं। इसके अलावा कुछ वेब सीरीज भी स्ट्रीम की गई हैं, जिनका फैंस को इंतजार था। नया साल आने से पहले आप अपने परिवार के साथ इन फिल्मों और सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट…
भूल भुलैया 3
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ नवंबर में दिवाली के मौके पर रिलीज की गई थी। अब करीब दो महीने बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिया गया है। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा पुरानी मंजुलिका यानी विद्या बालन भी नजर आई हैं। उनके अलावा माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी अहम किरदार में हैं।
आरआरआर
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘बिहाइंड एंड बियॉन्ड’ (RRR) के निर्माण पर एक विशेष वृत्तचित्र को स्ट्रीम किया गया है। जाहिर है कि RRR एसएस राजामौली की फिल्म है, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर नजर आए हैं।
सिंघम अगेन
अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। मजेदार बात यह है कि सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी सिंघम अगेन का क्लैश भूल भुलैया 3 से हुआ है। रोहित शेट्टी की डायरेक्ट फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया गया है।
आपकी गलती
अगर आपको स्पेनिश फिल्में देखना पसंद है तो इस वीकेंड आप प्राइम वीडियो पर ‘आपकी गलती’ का लुत्फ उठा सकते हैं। ये स्पेनिश रोमांटिक फिल्म है, जिसमें पेरेंट्स और उनके माता-पिता की कहानी दिखाई गई है।
खोज: परछाइयों के उस पार
अनुप्रिया गोयनका और शारिब हाशमी स्टारर वेब सीरीज खोज: परछाइयों के उस पार भी इस हफ्ते स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। इस सीरीज को जी5 पर स्ट्रीम किया गया है।
सोरगावासल
सिद्धार्थ विश्वनाथ के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज ‘सोरगावासल’ भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी गई है। यह तमिल जेल ड्रामा सीरीज है, जिसमें आरजे बालाजी और सेल्वाराघवन मुख्य किरदार में हैं। इस सीरीज में भ्रष्ट व्यवस्था और एक आम आदमी की रिहाई की कहानी को दिखाया गया है।
डॉक्टर्स
स्वास्थ्य सेवा चिकित्सकों के संघर्ष और चुनौतियों पर आधारित वेब सीरीज ‘डॉक्टर्स’ जियो सिनेमा पर रिलीज की गई है। इस वीकेंड आप इस सीरीज का अपने परिवार के साथ लुत्फ उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines