अगर आप ओटीटी पर कुछ नया और दिलचस्प देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये वीकेंड आपके लिए खास हो सकता है। 4 से 6 जुलाई के बीच कई अच्छी फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं। एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और इमोशंस से भरपूर ये कंटेंट आपकी बिंज-वॉचिंग लिस्ट को पूरा कर देगा। आइए जानते हैं कि इस वीकेंड क्या कुछ नया देखने को मिल रहा है।
‘द हंट’
ये सीरीज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या और उसके बाद हुई CBI जांच पर आधारित है। कहानी में 90 दिन की लंबी और गहरी जांच को दिखाया गया है। इसमें अमित सियाल और साहिल वैद जैसे शानदार एक्टर्स हैं। ये सीरीज आज सोनी लिव पर रिलीज हो गई है।
‘कालिधर लापता’
अभिषेक बच्चन इस फिल्म में एक ऐसे बुजुर्ग का रोल निभा रहे हैं जिसे लगता है कि उसका परिवार उसे छोड़ना चाहता है। वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने निकल पड़ता है और रास्ते में एक 8 साल के अनाथ बच्चे से दोस्ती कर लेता है। इमोशन्स से भरी यह फिल्म आपका दिल को छू लेगी। ये फिल्म जी 5 पर आज रिलीज हो चुकी है।
‘गुड वाइफ’
प्रियामणि इस सीरीज से डिजिटल वापसी कर रही हैं। कहानी एक ऐसी महिला की है जो कभी वकील थी लेकिन अब हाउसवाइफ बन चुकी है। जब उसका पति एक बड़े स्कैंडल में फंस जाता है, तो उसे दोबारा कोर्ट में लौटना पड़ता है। इसमें ड्रामा, रिश्तों की उलझन और एक महिला का संघर्ष दिखाया गया है। ये डायरेक्टर रेवती का डिजिटल डेब्यू भी है। ये सीरीज आज जियो सिनेमा पर रिलीज हो गई है।
‘उप्पू कपुरंबु’
ये तेलुगु कॉमेडी फिल्म एक महिला सरपंच की कहानी है, जो कब्रिस्तान की जगह की समस्या को सुलझाने की कोशिश करती है। इसमें हल्के-फुल्के अंदाज में गांव की राजनीति और जिंदगी की सच्चाइयों को दिखाया गया है। कीर्ति सुरेश और चिन्ना की केमिस्ट्री आपको जरूर पसंद आएगी। ये फिल्म भी आज रिलीज हो गई है।
‘इन द लॉस्ट लैंड्स’
एक्शन और फैंटेसी के शौकीन दर्शकों के लिए ये हॉलीवुड फिल्म बढ़िया ऑप्शन है। इसमें एक्ट्रेस मिला जोवोविच एक जादूगरनी के रोल में हैं और डेव बटिस्टा भी अहम किरदार में हैं। कहानी एक रानी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए की गई खतरनाक यात्रा पर आधारित है। विजुअल्स और स्पेशल इफेक्ट्स इस फिल्म की खासियत हैं।ये फिल्म लायंसगेट प्ले पर आज रिलीज हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- Neena Gupta की एक फिल्म ने कैसे बदली जिंदगी? 66 की उम्र में फिल्मों में सुपर एक्टिव हैं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
46 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines