OTT Psycho Thriller Web Series: OTT एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिस पर आप अपनी मनपसंद फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज लोगों को काफी पसंद आती हैं। अगर आपको साइको थ्रिलर वेब सीरीज देखने का शौक है तो आज हम आपके लिए 5 सीरीज लेकर आए हैं, जिन्हें आप OTT पर देख सकते हैं। हालांकि इन सीरीज को लेकर एक सलाह भी है, कि अगर आप दिल के मजबूत हैं तभी इन्हें देखें। तो देर किस बात की? जान लेते हैं उन साइको थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में जिनके आपने नाम तो जरूर सुने होंगे लेकिन शायद उन्हें अब तक देखा नहीं होगा।
The Devils Hour
जैसा कि इसके नाम से जाहिर हो रहा है। ‘द डेविल्स आवर’ एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस सीरीज में हर रात 3.33 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना होती है, जिससे एक परिवार काफी परेशान हो जाता है। ये सीरीज आपको बीच में एपिसोड्स को quit करने नहीं देगी।
The Bridge
‘द ब्रिज’ वेब सीरीज स्वीडिश लैंग्वेज में बनी हुई एक सीरीज है, जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं। पहला सीजन साल 2011 में आया था जबकि चौथा सीजन 2018 में रिलीज हुआ था। ये सीरीज आपको काफी पसंद आएगी।
Line Of Duty
‘लाइन ऑफ ड्यूटी’ भी काफी पॉपुलर वेब सीरीज है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस सीरीज में एक ‘एसी-12’ नाम के एंटी करप्शन टीम को दिखाया गया है, जिसका काम करप्शन को रोकना है। हालांकि इस अभियान के दौरान कई ट्विस्ट और टर्न आते हैं, जो आपको सीरीज से बांधकर रखते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के लिए ‘कुंडली भाग्य’ की ये एक्ट्रेस कंफर्म! देखें लिस्ट में और कौन-कौन से नाम?
Hell Is Other People
‘हेल इज अदर पीपल’ वेब सीरीज की कहानी एक फिक्शन राइटर पर बनी हुई है, जिसकी स्टोरी काफी दिलचस्प है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख लें अगर आपको साइको थ्रिलर सीरीज देखनी पसंद हैं तो क्योंकि ये काफी इंटरेस्टिंग स्टोरी है।
The Glory
कोरियन वेब सीरीज ‘द ग्लोरी’ एक ऐसी औरत की कहानी पर बेस्ड है, जिसमें उसके साथ काफी बुरा बर्ताव किया जाता है। बाद में वही अपने स्कूल के साथियों से बदला लेती है। ये वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। बता दें कि इस सीरीज के तीन पार्ट्स आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
46 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
3 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
5 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
6 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
14 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines