OTT New Release: ओटीटी (OTT) प्रेमियों के लिए जनवरी का महीना एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। इस हफ्ते एक नहीं जनवरी की कड़ाके की ठंड में आप घर बैठे फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं। 6 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचने वाला है। न सिर्फ ओटीटी पर बल्कि सिनेमाघरों में भी इस वीक एंटरटेनमेंट ओवरलोड होने वाला है। सोनू सूद (Sonu Sood) की ‘फतेह’ (Fateh) से लेकर कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और राम चरण (Ram Charan) की ‘गेम चेंजर’ (Game Changer) भी इसी हफ्ते आने वाली है। बिग बॉस 18 का तो अब लास्ट चल रहा है लेकिन दो रियलीटी शो भी दस्तक दे रहे हैं। आइए देख लेते हैं पूरी लिस्ट…
The Sabarmati Report
विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट ने सिनेमाघरों में तो अपना अच्छा प्रदर्शन किया ही है अब बारी है ओटीटी की। जो लोग थिएटर में इस सत्य घटना पर आधारित फिल्म को देखकर नहीं आए थे वो ओटीटी पर इंतजार कर रहे थे जो जल्द ही खत्म होने वाला है। जी हां, आने वाली 10 जनवरी 2025 को फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है। इस मूवी में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना, रिद्धि डोगरा, बरखा सिंह और नाजनीन पाटनी मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के इन 5 फैसलों से बदल गया लाडला, लिस्ट में Vivian-Karanveer नहीं
Black Warrant
शशि कपूर के पोते जहान कपूर भी अब एक्टिंग की दुनिया में आ रहे हैं। वो वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं तो 10 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। जान लें कि ये सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ नाम की बुक पर बेस्ड है, जिसमें एक जेलर की कहानी को दिखाया गया है।
इस जेलर ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में बदलाव करने की कोशिश की थी। सीरीज में जहान कपूर के अलावा परमवीर चीमा, अनुराग ठाकुर, राहुल भट, राजश्री देशपांडे नजर आने वाले हैं।
Shark Tank India Season 4
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का तो अब 19 जनवरी को फिनाले हैं। ऐसे में कुछ तो नया रियलिटी शो होना चाहिए, जिसकी कमी को पूरा करने के लिए आ रहा है शार्क टैंक इंडिया सीजन 4। ये एक बिजनेस रिएलिटी शो है जो नए सीजन के साथ सोनी लिव पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
शो 6 जनवरी से शुरू हो रहा है जिसमें अनुपम मित्तल, नमिता थापर,अमन गुप्ता, पीयूष बंसल, विनीता सिंह के अलावा टाइटन कैपिटल के को-फाउंडर कुणाल बहल और वीबा/वीआरबी कंज्यूमर के फाउंडर विराज बहल भी नजर आने वाले हैं।
MTV Roadies XX
जिस तरह ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ धांसू शो है उसी तरह ‘एमटीवी रोडीज’ का भी अपना अलग ही जलवा है। अब एक बार फिर से ‘एमटीवी रोडीज XX’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ सिनेमा पर आने वाला है जिसका प्रीमियर 11 जनवरी 2025 को एमटीवी पर होने वाला है।
शो में गैंग लीडर नेहा धूपिया, रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरूला और एल्विश यादव होंगे जो सभी के होश उड़ाएंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट से Eisha Singh आउट, पॉपुलेरिटी रैंकिंग में उलटफेर
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines