OTT New Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते किसी न किसी फिल्म या वेब सीरीज को स्ट्रीम किया जाता है। मार्च के पहले हफ्ते में कई फिल्में रिलीज हुई जिन्होंने इस वीकेंड को मजेदार बना दिया। अब दूसरे हफ्ते में भी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मच अवेटेड फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जो आपको पूरे सप्ताह एंटरटेनमेंट की डोज देने के लिए तैयार हैं। अगर आप ओटीटी पर कुछ अच्छे कॉन्टेंट की तलाश कर रहे हैं तो यहां दी गई पूरी लिस्ट पर एक नजर डालें। इन फिल्मों को आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। यहां देखें लिस्ट…
पोनमैन
मलयालम फिल्म ‘पोनमैन’ भी इस हफ्ते होली के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 14 मार्च से जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में बेसिल जोसेफ और साजिन गोपू मुख्य किरदार में नजर आए हैं।
एजेंट
साउथ सुपरस्टार अखिल अक्किनेनी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘एजेंट’ दो साल पहले रिलीज हुई थी। इसके बाद से फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब ये फिल्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इसे आप होली के मौके पर 14 मार्च से घर बैठे देख सकेंगे। फिल्म ‘एजेंट’ को तेलुगू, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Sridevi की ‘मॉम’ के सीक्वल में नजर आएगी ये स्टार किड, बोनी कपूर ने खुद किया खुलासा
बी हैप्पी
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही स्टारर फिल्म ‘बी हैप्पी’ 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में इनायत वर्मा भी हैं, जिन्होंने अभिषेक बच्चन की बेटी का किरदार निभाया है। वहीं नोरा फतेही ने फिल्म में एक डांसर का किरदार निभाया है। फिल्म ‘बी हैप्पी’ को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है।
वनवास
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ सिनेमाघरों के बाद होली के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को जी5 पर 14 मार्च को रिलीज किया जा रहा है। गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले अनिल शर्मा ने इस फिल्म को बनाया है, जिसमें उत्कर्ष शर्मा मुख्य किरदार में हैं।
वेलकम टू द फैमिली
इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर मैक्सिकन फिल्म ‘वेलकम टू द फैमिली’ भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को 12 मार्च को रिलीज किया जाएगा। ये कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक महिला अपने पति की मौत को दुनिया से छिपाने के लिए नई-नई कोशिश करते हैं। इस फिल्म को आप फैमिली के साथ देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
36 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines