अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आपको मनोरंजन की डोज देने के लिए OTT पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इन कॉन्टेंट के जरिए आप अपने पूरे हफ्ते को एंटरटेनमेंट से भर सकते हैं। ये रिलीज 28 अप्रैल से लेकर 4 मई तक नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो और जी5, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव के लिए है। तो अगर आप इस हफ्ते देखने के लिए कुछ अच्छी फिल्मों और सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो ओटीटी पर रिलीज हो रही इस पूरी लिस्ट को जरूर देखें।
कॉस्टाओ
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म ‘कॉस्टाओ’ इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म 1990 के गोवा में सेट एक कस्टम ऑफिसर कॉस्टाओ की कहानी है। इस फिल्म को 1 मई को जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा।
कुल: द लिगेसी ऑफ द रायसिंग्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर जल्द ही वेब सीरीज ‘कुल: द लिगेसी ऑफ द रायसिंग्स’ में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में उनके अलावा रिद्धि डोगरा भी अहम किरदार में हैं। सस्पेंस और थ्रिलर पर बेस्ड ये सीरीज 2 मई को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें: Chhaava देखने के बाद किसे थप्पड़ मारना चाहते हैं विजय देवरकोंडा? बोले- ‘उसने मुझे गुस्सा..’
द इटर्नॉट
अर्जेंटीना की कॉमिक बुक पर बेस्ड वेब सीरीज ‘द इटर्नॉट’ में आपको साइंस-फिक्शन का मजा मिलेगा। इस सीरीज में ब्यूनस आयर्स में एलियन इनवेजन के खिलाफ सर्वाइवर्स की जंग देखने को मिलेगी। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 30 अप्रैल रिलीज हो रही है।
ब्रोमांस
मलयालम कॉमेडी फिल्म ‘ब्रोमांस’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। अब ये फिल्म 1 मई को जी5 पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो एक मजेदार ट्रिप पर निकलते हैं।
रॉबिनहुड
साउथ एक्टर नितिन और श्रीलीला की तेलुगु एक्शन-रोमांटिक फिल्म ‘रॉबिनहुड’ पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के करीब एक महीने बाद ये फिल्म 2 मई को जी5 पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
अनदर सिंपल फेवर
अगर आपको क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखने का शौक है, तो आपके लिए ‘अनदर सिंपल फेवर’ ओटीटी पर दस्तक दे रही है। इस डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म की कहानी शादी के दौरान मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 1 मई को रिलीज हो रही है।
ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे: लव किल्स
प्यार, धोखा और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर वेब सीरीज ‘ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे: लव किल्स’ 1 मई को सोनी लिव पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में एक हाई प्रोफाइल किलिंग का मामला दिखाया गया है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
4 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
7 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
7 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
10 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
11 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
11 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
12 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
12 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines