ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने दर्शकों के लिए हमेशा नए-नए कॉन्टेंट लेकर आते हैं। इस वीकेंड आपको मनोरंजन की फुल डोज देने के लिए कई फिल्में और वेब सीरीज शुक्रवार को रिलीज होने जा रही हैं जिनके जरिए आप घर बैठकर एक्शन-थ्रिलर और कॉमेडी फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं। ये रिलीज नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार के लिए है। यहां देखें पूरी लिस्ट…
खाकी: द बंगाल चैप्टर
नीरज पांडे की क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज खाकी: द बंगाल चैप्टर पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। अब ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। इसे आज 20 मार्च को रिलीज किया गया है। इसमें आईपीएस अधिकारी अर्जुन मित्रा की कहानी दिखाई गई है जो अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं।
ड्रैगन
अश्वथ मारीमुथु की डायरेक्ट फिल्म ड्रैगन सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। साउथ की इस फिल्म को हिंदी भाषा के साथ 21 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: जियो हॉटस्टार की इस फिल्म में इमोशन-ड्रामा भरपूर, फैमिली के साथ करें विंच वॉच
रिवेलेशन्स
आपका मनोरंजन करने के लिए कोरियन ड्रामा सीरीज ‘रिवेलेशन्स’ भी रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज को 21 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। सीरीज में एक पादरी की कहानी दिखाई गई है, जो एक शख्स को ढूंढने के लिए जासूस की मदद लेता है।
स्काई फोर्स
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स इस साल 26 जनवरी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म कुछ दिन पहले प्राइम वीडियो पर रेंट पर मौजूद की गई थी लेकिन 21 मार्च से इसे फ्री में देखा जा सकेगा। बस आपके पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।
ऑफिसर ऑन ड्यूटी
मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म ऑफिसर ऑन ड्यूटी आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी गई है। जीतू अशरफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कुंचको बोबन मुख्य किरदार में नजर आए हैं।
कन्नेड़ा
1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान कनाडा में बसने वाले निम्मा नाम के शख्स पर बनी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 21 मार्च से जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।
लिटिल साइबेरिया
फीचर फिल्म लिटिल साइबेरिया भी इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म 21 मार्च को रिलीज हो रही है।
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
48 mins agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
3 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
22 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines