OTT New Release This Week: दिसंबर का महीना अब जल्द ही खत्म होने वाला है और नया साल 2025 जल्द ही दस्तक देने वाला है। लेकिन जाते जाते भी दिसंबर का तीसरा हफ्ता अपने साथ OTT प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज लेकर आया है, जो आपका भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस पूरे हफ्ते में आपको नेटफ्लिक्स से जियो सिनेमा तक डॉक्यूमेंट्री से लेकर कॉमेडी, सस्पेंस तक की डोज मिलेगी। यह रिलीज आज 16 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2022 के बीच की है। तो चलिए एक नजर डालते हैं ओटीटी पर रिलीज हो रही नई फिल्मों और वेब सीरीज पर…
गर्ल्स विल बी गर्ल्स
प्रीति पाणिग्रही, कानी कुसरुति और केसव बिनॉय किरण स्टारर फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स प्राइम वीडियो पर 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। यह एक इंडो-फ्रेंच ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको हिमालय में मौजूद सख्त बोर्डिंग स्कूल में रहने वाली 16 साल की मीरा की कहानी देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: हीरामंडी से दिल्ली क्राइम तक, अगले साल रिलीज होंगी ये 7 वेब सीरीज
मैकेनिक रॉकी
तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म मैकेनिक रॉकी में मीनाक्षी चौधरी और श्रद्धा श्रीनाथ मुख्य भूमिका में है। उनके अलावा विश्वक सेन भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को 20 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
पानी
मलयालम फिल्म पानी की कहानी एक मैरिड कपल पर बेस्ड है, जिनकी जिंदगी में दो क्रिमिनल स्वभाव वाले युवा दस्तक देते हैं जिससे दोनों की लाइफ मुश्किलों में घिर जाती है। इस फिल्म में जोजू जॉर्ज, सागर सूर्या, मेरलेट एन थॉमस और जुनैज वीपी जैसे स्टार्स हैं। फिल्म 20 दिसंबर को सोनी लिव पर रिलीज हो रही है।
यो यो हनी सिंह
फेमस रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह भी इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनकी डॉक्यूमेंट्री 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस डॉक्यूमेंट्री में आपको हनी सिंह की जिंदगी के कई पहलुओं को देखने को मिलेगा।
द सिक्स ट्रिपल एट
इस हफ्ते अमेरिकी वॉर ड्रामा फिल्म द सिक्स ट्रिपल एट भी रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी 855 महिलाओं के आसपास घूमती है, जो 3 साल से उन मेल के बैकलॉग को सही करने के लिए युद्ध में शामिल हो जाती हैं जो 3 साल से डिलीवर नहीं हुए। इस फिल्म को 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
मूनवॉक
इस हफ्ते जियो सिनेमा पर फिल्म मूनवॉक दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में दो चोरों की जिंदगी दिखाई गई है। फिल्म में समीर कोचर, अंशुमान पुष्कर और निधि सिंह मुख्य किरदार में हैं। वहीं फिल्म की रिलीज डेट 20 दिसंबर है।
सफेदपोश
अगर आपको डकैती पर बेस्ड फिल्में देखना पसंद है तो तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म सफेदपोश आपके लिए बेस्ट है। इस फिल्म में धोखेबाजों के एक ग्रुप को दिखाया गया है, जो पहले डकैती की योजना बनाते हैं फिर एक शातिर अपराधी से सामना करते हैं। इस फिल्म में प्रिया भवानी शंकर, सत्य देव, अमृता अयंगर और जेनिफर पिकिनाटो जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को अहा पर रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines