OTT New Release: Netflix से Jio Cinema तक, इस हफ्ते एंटरटेन करेंगी ये फिल्में-सीरीज

OTT New Release This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपका मनोरंजन करने के लिए कई फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने जा रही हैं। यहां आप पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं…

ott new release december 2024 netflix prime video jio cinema sony liv

OTT New Release. File Photo

OTT New Release This Week: दिसंबर का महीना अब जल्द ही खत्म होने वाला है और नया साल 2025 जल्द ही दस्तक देने वाला है। लेकिन जाते जाते भी दिसंबर का तीसरा हफ्ता अपने साथ OTT  प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज लेकर आया है, जो आपका भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस पूरे हफ्ते में आपको नेटफ्लिक्स से जियो सिनेमा तक डॉक्यूमेंट्री से लेकर कॉमेडी, सस्पेंस तक की डोज मिलेगी। यह रिलीज आज 16 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2022 के बीच की है। तो चलिए एक नजर डालते हैं ओटीटी पर रिलीज हो रही नई फिल्मों और वेब सीरीज पर…

विज्ञापन

गर्ल्स विल बी गर्ल्स

प्रीति पाणिग्रही, कानी कुसरुति और केसव बिनॉय किरण स्टारर फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स प्राइम वीडियो पर 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। यह एक इंडो-फ्रेंच ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको हिमालय में मौजूद सख्त बोर्डिंग स्कूल में रहने वाली 16 साल की मीरा की कहानी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

मैकेनिक रॉकी

तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म मैकेनिक रॉकी में मीनाक्षी चौधरी और श्रद्धा श्रीनाथ मुख्य भूमिका में है। उनके अलावा विश्वक सेन भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को 20 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

पानी

मलयालम फिल्म पानी की कहानी एक मैरिड कपल पर बेस्ड है, जिनकी जिंदगी में दो क्रिमिनल स्वभाव वाले युवा दस्तक देते हैं जिससे दोनों की लाइफ मुश्किलों में घिर जाती है। इस फिल्म में जोजू जॉर्ज, सागर सूर्या, मेरलेट एन थॉमस और जुनैज वीपी जैसे स्टार्स हैं। फिल्म 20 दिसंबर को सोनी लिव पर रिलीज हो रही है।

यो यो हनी सिंह

फेमस रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह भी इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनकी डॉक्यूमेंट्री 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस डॉक्यूमेंट्री में आपको हनी सिंह की जिंदगी के कई पहलुओं को देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

द सिक्स ट्रिपल एट

इस हफ्ते अमेरिकी वॉर ड्रामा फिल्म द सिक्स ट्रिपल एट भी रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी 855 महिलाओं के आसपास घूमती है, जो 3 साल से उन मेल के बैकलॉग को सही करने के लिए युद्ध में शामिल हो जाती हैं जो 3 साल से डिलीवर नहीं हुए। इस फिल्म को 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

मूनवॉक

इस हफ्ते जियो सिनेमा पर फिल्म मूनवॉक दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में दो चोरों की जिंदगी दिखाई गई है। फिल्म में समीर कोचर, अंशुमान पुष्कर और निधि सिंह मुख्य किरदार में हैं। वहीं फिल्म की रिलीज डेट 20 दिसंबर है।

विज्ञापन

सफेदपोश

अगर आपको डकैती पर बेस्ड फिल्में देखना पसंद है तो तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म सफेदपोश आपके लिए बेस्ट है। इस फिल्म में धोखेबाजों के एक ग्रुप को दिखाया गया है, जो पहले डकैती की योजना बनाते हैं फिर एक शातिर अपराधी से सामना करते हैं। इस फिल्म में प्रिया भवानी शंकर, सत्य देव, अमृता अयंगर और जेनिफर पिकिनाटो जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को अहा पर रिलीज होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ